फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में एडमिशन लेना है तो ये जरूर पढ़ें

Thu, 19 Dec 2013 09:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योग एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री मदन मोहन मित्तल ने अपग्रेड की गई 34 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण देने के लिए नए चुने गए 76 सर्विस प्रोवाइडर ट्रेनरों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने राज्य भर की आईटीआई में पहली बार आनलाइन दाखिले के लिए वेबसाइट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नवनियुक्त ट्रेनरों को संबोधित करते हुए मित्तल ने कहा कि वह बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए इमानदारी से उन्हें ट्रेनिंग दें।

उन्होंने विभाग के अधिकारियों को आदेश दिया कि राज्य के तीन मेडिकल कालेजों में नवनियुक्त ट्रेनरों की मेडिकल जांच एक साथ ही करवा कर स्टेशन अलाट करते समय मेरिट के अनुसार निकट से निकट स्टेशन दिए जाएं।
विज्ञापन



मित्तल ने घोषणा ने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विशेष योग्यता टेस्ट शुरू किया जा रहा है जिसके तहत विद्यार्थी दाखिले के समय ट्रेड का चयन करते समय वह टेस्ट देकर पता लगा सकेंगे कि वह किस ट्रेड को बेहतर ढंग से पढ़ सकते हैं।


मित्तल ने इस मौके पर राज्यभर की सरकारी और निजी आईटीआई में दाखिले के लिए पहली बार आनलाइन प्रक्रिया की भी शुरुआत की। इस वेबसाइट पर 18 दिसंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गई है। शिक्षार्थी एनआईसी द्वारा तैयार की गई वेबसाइट पर आनलाइन रजिस्ट्रेशन करते हुए जनवरी और फरवरी महीने में तीन काउंसलिंग के बाद अपनी इच्छा का ट्रेड और स्टेशन पर स्थित संस्थाओं में दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें