फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के किसी कोने में बैठकर पाइए पीयू में नौकरी

Tue, 22 Jul 2014 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) प्रशासन ने ऑनलाइन दाखिले के बाद नौकरी के लिए भी पूरा सिस्टम ऑनलाइन करने की तैयारी शुरू कर दी है। अगले साल से सभी नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन


इस सुविधा से विदेश में बैठे कैंडीडेट्स आवेदन कर सकेंगे साथ ही उनका इंटरव्यू भी स्काइप के माध्यम से विदेश में बैठे-बैठे हो जाएगा।

पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर ने इस प्रपोजल को अमली जामा पहनाने के लिए पीयू के कंप्यूटर विभाग के आला अधिकारियों को निर्देश दिए है। यह प्रयोग कर पीयू देश की चुनिंदा आईआईटी और यूनिवर्सिटी में शामिल हो जाएगी।  

आवेदन फार्म से हजारों का कागज होता है बर्बाद

पीयू में किसी भी पद पर आवेदन के लिए काफी लंबा प्रोसेस है। कैंडीडेट को अपने आवेदन फार्म और उसके साथ लगने वाले सभी प्रमाणपत्र की 8 से 10 कापी जमा करानी पड़ती हैं।

असिस्टेंट प्रोफेसर या उससे बड़े पद के लिए एक सेट में 50 से 80 तक कागज होते हैं। कागज की बर्बादी के साथ कैंडीडेट्स को काफी खर्च करना पड़ता है। ऑनलाइन सिस्टम से यह झंझट खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

कागज की फाइल पर नहीं, आईपैड दिए गए

प्रो.अरुण ग्रोवर ने कुछ रोज पहले आईआईटी कानपुर के दौरे पर गए थे। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया वहां किसी कैंडीडेट के इंटरव्यू के लिए हर एक्सपर्ट को कागज की फाइल नहीं दी गई, बल्कि कमेटी के सभी सदस्यों को आईपैड उपलब्ध कराए गए। ऐसा ही प्रयोग जल्द पीयू भी करेगा। इंटरव्यू एक्सपर्ट के लिए 10 आईपैड खरीदने का प्रपोजल तैयार किया गया है।

आज के दौर में टेक्नोलॉजी का बेहतर प्रयोग होना चाहिए। विदेशों में काम कर रहे प्रतिभाशाली लोगों को कैंपस में लाने के लिए नौकरी के लिए आवेदन और इंटरव्यू सिस्टम को सरल बनाने की कोशिश है। अगले साल नौकरी के विज्ञापन में स्काइप से इंटरव्यू का प्रोविजन भी रखा जाएगा।
प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर, कुलपति, पंजाब यूनिवर्सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें