फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT जैम: ऑनलाइन होगी परीक्षा

Mon, 11 Aug 2014 06:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी से एमएससी, एमएससी-पीएचडी और डुअल डिग्री कोर्स में एडमिशन के लिए होने वाले ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर एमएससी (जैम) के सभी पेपर इस बार ऑनलाइन (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) कराए जाएंगे। जैम का फॉरमेट बदल दिया गया है, सभी पेपर  ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे।
विज्ञापन


8 फरवरी को होने वाले जैम-2015 के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 3 सितंबर से शुरू हो जाएंगे, जिसका कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। ये परीक्षा पहले एमसीए और दो एमटेक प्रोग्राम समेत एमएससी कोर्सों के लिए होती थी। पिछले साल एमसीए और एमटेक के दोनों प्रोग्राम बंद कर दिए गए थे।


सत्र 2015-16 के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा में एमएससी, एमएससी-पीएचडी प्रोग्राम के कुल 51 कोर्सों के लिए सात पेपर कराए जाएंगे। 8 फरवरी को 9 से 12 बजे की शिफ्ट में बायोलॉजिकल साइंस, मैथमेटिक्स, फिजिक्स और 2 से 5 बजे की शिफ्ट में बायोटेक्नोलॉजी, केमेस्ट्री, ज्योलॉजी और मैथमेटिकल स्टेटिस्टिक्स का पेपर होगा।
विज्ञापन


हर पेपर में मल्टीपल च्वाइस (चार विकल्प में से एक सही जवाब), मल्टीपल सेलेक्ट (चार विकल्प में से एक से ज्यादा सही जवाब) और न्यूमेरिकल पैटर्न पर ऑब्जेक्टिव सवाल होंगे।

एक छात्र अधिकतम दो पेपर की परीक्षा दे सकता है। लड़कियों लिए आवेदन फीस एक पेपर के लिए 750 रुपये और दो पेपर के लिए 1050 रुपये होगी। जनरल-ओबीसी छात्रों के लिए 1500 व 2100 रुपये और एससी/एसटी छात्रों के लिए 750 व 1050 रुपये फीस होगी। परीक्षा नोएडा समेत 66 शहरों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


परीक्षा का कार्यक्रम
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू- 03 सितंबर
रजिस्ट्रेशन खत्म- 30 सितंबर
एप्लीकेशन प्रक्रिया खत्म- 09 अक्तूबर
जैम एग्जाम- 08 फरवरी
रिजल्ट- 19 मार्च
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें