उत्तराखंड में आईटीआई की सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग 21 जुलाई से शुरू होगी। प्राविधिक शिक्षा परिषद ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। काउंसिलिंग दो चरणों में पूरी होगी।
पंजीकरण करने के साथ ही भरें च्वाइस
परिषद के मुताबिक अभ्यर्थी 21 जुलाई से 29 जुलाई के बीच पंजीकरण करने के साथ ही च्वाइस भर सकते हैं। इन्हें एक अगस्त को सीट आवंटित की जाएगी।
आवंटित सीटों पर छात्र दो अगस्त से नौ अगस्त के बीच दाखिला ले सकते हैं। शेष सीटों पर द्वितीय चरण की काउंसिलिंग 12 अगस्त से शुरू होगी।
अभ्यर्थी 12 अगस्त से 16 अगस्त के बीच पंजीकरण करने के साथ ही च्वाइस भर सकते हैं। छात्रों को 19 अगस्त को द्वितीय चरण की सीटें आवंटित की जाएंगी।
द्वितीय चरण की दाखिला प्रक्रिया 21 अगस्त से 24 अगस्त के बीच पूरी होगी। परिषद के मुताबिक आईटीआई प्रवेश परीक्षा में कामयाब होने वाले छात्र ही इसमें शामिल हो सकते हैं।
यहां करें क्लिक :www.ukiti.nic.in