फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज, 11वीं में दाखिले के लिए भरें ऑनलाइन फार्म

Mon, 02 Jun 2014 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इस साल सरकारी स्कूलों में 11वीं कक्षा के एडमिशन के लिए विद्यार्थी ऑन लाइन भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर एडमिशन फार्म भरना होगा।
विज्ञापन


इसका प्रिंट लेने के बाद 130 रुपये का ड्राफ्ट भर कर अप्लाई कर सकते है। इसके अलावा विद्यार्थी स्कूलों में जाकर भी फार्म जमा कर सकते हैं। 11 जून सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक निश्चित छह स्कूलों में फार्म उपलब्ध होंगे। यह फार्म 20 जून तक मिलेंगे।

27 जून को शाम चार बजे कॉमन कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। एक जुलाई को स्कूल अलॉट किए जाएंगे। वहीं दो और तीन जून को फीस जमा होगी। चार जुलाई से स्कूलों में 11वीं की क्लासेस शुरू कर दी जाएगी। एडमिशन प्रोस्पेक्टस 130 रुपये का है।
विज्ञापन


यहां होंगे प्रोस्पेक्टस उपलब्ध
सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-46
सरकारी मॉडल गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-20
सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-37 बी
सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-10
सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मनीमाजरा
सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-28

इस बार होगा 13 हजार सीटों के लिए आवेदन
इस साल 13 हजार सीटों के लिए आवेदन होगा। स्टूडेंट्स दसवीं के सीजीपीए ग्रेड के मुताबिक स्ट्रीम और स्कूल की ऑप्शन भर सकते है।

पूर्व एडमिशन को-आर्डिनेटर और सब्जेक्ट एक्सपर्ट सुनील बेदी ने बताया कि 11वीं क्लास में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स यदि स्कूल और स्ट्रीम की ऑप्शन सही भरते हैं तो उन्हें अपने पसंदीदा स्कूल में एडमिशन मिलना आसान होगा।

बेदी ने बताया कि पिछले साल जहां ऑफ लाइन 15 हजार के लगभग दाखिला फॉर्म और ऑन लाइन दो हजार फॉर्म जमा हुए थे। इसलिए इस साल इस आंकड़े में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
विज्ञापन


सीटों की संख्या
मेडिकल/नॉन मेडिकल--3025
कॉमर्स---------1900
आर्ट्स---------6000
वोकेशनल-----2000
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें