फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटक गई पीयू की ऑनलाइन एडमिट कार्ड सर्विस

Thu, 27 Mar 2014 11:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पीयू ने पहली बार अंडर ग्रेजुएट स्तर की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड सेवा शुरू की है। 25 मार्च तक जिन विद्यार्थियों को ई-एडमिट कार्ड नहीं मिले उन्हें पीयू में स्पेशल कैंप लगाकर एडमिट कार्ड दिए गए।
विज्ञापन


पीयू की सिंगल विंडो में एडमिट कार्ड संबंधी किसी भी दिक्कत को दूर करने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। बुधवार शाम तक 300 से 400 विद्यार्थी रोल नंबर की जानकारी लेने के लिए पीयू पहुंचे।

वीरवार को भी विद्यार्थी डुप्लीकेट रोल नबंर ले सकते हैं। कुछ विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड पर फोटो नहीं होने की शिकायत थी। विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड के प्रिंट को अटेस्ट को लेकर भी काफी विद्यार्थी जानकारी लेने के लिए पहुंचे। दड़वा से पहुंचे बीए प्रथम वर्ष के छात्र ने बताया कि उन्हें ऑनलाइन एडमिट कार्ड के बारे में जानकारी पीयू में आकर मिली है।
विज्ञापन


मोहाली से आए बीए प्रथम वर्ष के गुरजीत सिंह ने बताया कि ऑनलाइन रोल नंबर का प्रिंट नहीं निकल रहा। छात्रा आकृति वर्मा ने कहा कि वह एडमिट कार्ड के प्रिंट को अटेस्ट कराने के लिए आई हैं। डीएवी कालेज से आईं बिपाशा ने बताया कि उनके प्यूपीन नंबर में नाम गलत छपा है, जिसे ठीक कराने वह पीयू आई हैं।

वहीं, पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन (सीओई) प्रो.परविंदर सिंह ने बताया कि शाम 5 बजे तक उन्हें एडमिट कार्ड नहीं मिलने के बारे में करीब 30-35 केस बताए गए हैं।

उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों को डुप्लीकेट एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि एडमिट कार्ड के प्रिंट को किसी भी गजटेड अधिकारी से सत्यापित कराया जा सकता है। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें