इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय (आईजीडीटीयूडब्ल्यू) में शैक्षणिक सत्र 2016-17 के तहत एमटेक इंफोरमेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी में नया प्रोग्राम शुरू होने जा रहा है।
विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एक अप्रैल से ऑनलाइन दाखिला आवेदन पत्र मिलने शुरू होगे। यह वीकएंड प्रोग्राम तीन साल का होगा जिसमें छह सेमेस्टर होंगे।
आईजीडीटीयूडब्ल्यू के कंप्यूटर साइंस विभाग की प्रोफेसर इला कुमार के मुताबिक, एमटेक इंफोरेमेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी एक वीकएंड प्रोग्राम होगा, जिसमें इवनिंग या फिर शनिवार या रविवार को क्लासेस लगेंगी।
इस प्रोग्राम में सिर्फ छात्राओं को ही दाखिला मिलेगा। जिन छात्राओं ने एमएससी, बीई, बीटेक, एमसीए व डोऐक बी लेवल में 60 फीसदी माक्र्स होंगे, वे दाखिला आवेदन पत्र भर सकते हैं।
देशभर में अभी महज तीन या चार यूनिवर्सिटी में ही एमटेक इंफोरमेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी बऌरोग्राम पढ़ाया जाता है।
इस प्रोग्राम में वर्किंग प्रोदफेशनल को प्राथमिकता के आधार पर सीट मिलेगी। देशभर में महज तीन यूनिवर्सिटी ही इस प्रोग्राम को करवा रही हैं।