फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITI: चौथे चरण में होंगे ऑनलाइन दाखिले

Thu, 18 Sep 2014 02:43 AM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले के लिए चौथे चरण में भी ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। व्यावसायिक परीक्षा परिषद ने ऑनलाइन आवेदन के लिए अपनी वेबसाइट पर लिंक डाल दिया है।
विज्ञापन


आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर है। ऑनलाइन आवेदन के लिए केवल प्रवेश परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी ही पात्र हैं। प्रदेश के राजकीय आईटीआई में अभी भी काफी सीटें रिक्त हैं।

तीन चरण की काउंसलिंग के बाद अब खाली सीटें भरने के लिए चौथे चरण की काउंसलिंग की जा रही है।

व्यावसायिक परीक्षा परिषद ने वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट वीपीपीयूपी डॉट इन पर पर चौथे चरण की काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन भरवाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


इस साल दाखिले की शुरुआत पर दाखिले तीन चरण में ही करने पर सहमति बनी थी। तीन चरण के बाद 10 हजार से ज्यादा सीटें खाली बचने की वजह से अब चौथे चरण की काउंसलिंग कराई जा रही है।

अभ्यर्थी को पहले आवंटित पिन कोड की सहायता से ऑनलाइन आवेदन करना है। आवेदन में किसी प्रकार की परेशानी होने पर अभ्यर्थी फोन नंबर- 0522-4150500, 2334928 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें