फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ITI में ऑनलाइन एडमिशन, तैयार रहे स्टूडेंट्स

Thu, 21 May 2015 02:02 PM IST
बलजीत कुमार/अमर उजाला, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार प्रदेश के सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से जिले में सभी सरकारी और निजी संस्थानों में एडमिशन संबंधी गाइड लाइन के लिए पत्र भिजवा दिए हैं। ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया एक जून से आरंभ होगी।
विज्ञापन


बता दें कि विद्यार्थियों को मैन्यूअल फार्म भरने में दिक्कतें उठानी पड़ रही थी। इसी को लेकर विद्यार्थियों को एडमिशन में कोई समस्या नहीं आए, इस बार ऑन लाइन एडमिशन आरंभ होंगे। ऑन लाइन एडमिशन होने से विद्यार्थियों को संस्थानों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।  

विद्यार्थियों को मिलेगी राहत
ऑनलाइन दाखिला शुरू होने से विद्यार्थियों को सबसे अधिक राहत यह मिलेगी कि उन्हें संस्थान में फार्म भरने के लिए आने के लिए बाध्य नहीं होना पड़ेगा। विद्यार्थी अपने घर या फिर साइबर कैफे पर जाकर विभाग की वेबसाइट से फार्म अपलोड कर भर सकेंगे।
विज्ञापन


आईटीआई में लगाई जाएंगी हेल्प डेस्क
जिले के सभी सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के फार्म भरवाने में मदद करने के लिए हेल्प डेस्क भी लगाई जाएगी। इस हेल्प डेस्क के माध्यम से विद्यार्थी अपना फार्म आसानी से भर सकेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों जिन्हें इंटरनेट का ज्यादा ज्ञान नहीं हैं, उनके लिए डेस्क बेहतर कार्य करेगी।

फार्म भरने के बाद जारी होगी मेरिट लिस्ट
ऑन लाइन फार्म जमा होने के बाद बच्चों की मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। इस लिस्ट के बाद काउंसलिंग होगी। इसमें सीट वेरिफाई की जाएगी। उसके बाद दूसरी कट ऑफ लिस्ट निकलेगी।
जिले के सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और उनमें चल रहे कोर्स

1. पटौदी रोड स्थित आईटीआई
इस संस्थान में इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रोनिक मैकेनिक, वायरमैन, फीटर, वेल्डर, स्टेनो हिंदी, मशीनिष्ट, पेंटर, टर्नर और मोटर मैकेनिक व्हीकल शामिल हैं।

2. बेरली कलां औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान
इसमें इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, टर्नर, इलेक्ट्रोनिक मैकेनिक, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, फीटर, स्टेनो अंग्रेजी, वेल्डर, कारपेंटर, ड्रॉफ्टसमेन सिविल और मैकेनिक हैं।

3. कुंड मनेठी स्थित आईटीआई
इसमें ड्रॉफ्टसमेन सिविल, कटाई एंड सिलाई, वेल्डर, कारपेंटर, ड्रॉफ्टसमेन मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, मोटर मैकेनिक व्हीकल, रेफिजरेशन एंड एसी, प्लंबर और टर्नर शामिल हैं।

4. कोसली स्थित आईटीआई
इसमें इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, मशीनिष्ट, मैकेनिक डीजल, प्लंबर, वायरमैन, हेयर एंड स्किन केयर, फीटर और ड्रेस मेकिंग हैं।

5. गांव सहारनवास स्थित आईटीआई
इसमें फीटर, वेल्डर और ड्रेस मेकिंग ट्रेड शामिल हैं।

6. गांव टांकड़ी स्थित संस्थान
इसमें कटाई-सिलाई, वायरमैन और कोपा कोर्स चल रहे हैं।

आईटीआई में इस बार विद्यार्थियों के ऑनलाइन एडमिशन होंगे। इसके लिए दिशा-निर्देश मिल चुका है। एक जून से यह प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी। विद्यार्थियों को फार्म अप्लाई करने में कोई समस्या नहीं आए, इसके लिए संस्थानों में हेल्प डेस्क भी लगाई जाएगी। जो विद्यार्थियों की फार्म भरने में मदद करेगी।
विज्ञापन

- सुनील यादव, प्राचार्य, सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रेवाड़ी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें