सीसीएसयू की ओर से बुधवार देर रात जारी की गई स्नातक की आठवीं कटऑफ ने भी छात्रों को कोई राहत नहीं दी। विवि ने आठवीं कटऑफ में कई विषयों में आधा फीसदी से एक प्रतिशत तक की कमी की है।
बीए को छोड़कर बाकी विषयों में आठवीं कटऑफ अभी भी 65 फीसदी से ऊपर है।
आठवीं कटऑफ से 18 अगस्त तक एडमिशन चलेंगे। विवि की ओर से 19 अगस्त को स्नातक की नौवीं कटऑफ जारी की जा सकती है।
कटऑफ में एक-एक प्रतिशत की गिरावट होने से गत वर्ष विवि की ओर से 17 मेरिट लिस्ट जारी की गई थी। वर्तमान व्यवस्था में भी आठ कटऑफ जारी होने के बाद फिर से कई और कटऑफ जारी होने की उम्मीद बढ़ गई है।