फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 184 अंक उछला

Thu, 14 Aug 2014 09:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू शेयर बाजार लगातार चौथे सत्र में बढ़त का रुख करते हुए मजबूती पर बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) 184.28 अंक की बढ़त के साथ 26,103.23 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का (एनएसई) 52.15 अंक की बढ़त के साथ 7,791.70 अंक पर रहा।  शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाजार बंद रहेंगे।
विज्ञापन


बैंक, कैपिटल गुड्स और ऑयल-गैस वर्गों में मजबूती आई। आईटी वर्ग में 0.1 फीसदी की गिरावट को छोड़कर बीएसई के बाकी सभी वर्ग सकारात्मक दायरे में कारोबार हुआ। कैपिटल गुड्स, बैंकएक्स, रीयल्टी, मेटल, पावर, उपभोक्ता सामान और हेल्थकेयर सूचकांकों में 1 से 2 फीसदी की तेजी रही।

हीरो मोटोकॉर्प का शेयर करीब 3 फीसदी टूटा। इसके साथ ही एचडीएफसी, भारती एयरटेल, हिंडाल्को, एचयूएल, विप्रो और बजाज ऑटो का शेयर करीब 0.5-1.5 फीसदी गिरावट में रहे। इसी तरह आईटीसी, टीसीएस और एसबीआई के शेयर भी गिरावट पर बंद हुए। गेल इंडिया, सेसा स्टरलाइट, टाटा मोटर्स, सिपला, टाटा पावर और बीएचईएल का शेयर 2-3.5 फीसदी टूटा। दूसरी ओर डाबर इंडिया का शेयर 3 फीसदी मजबूत हुआ। बीएसई में 1,655 शेयरों में तेजी रही, जबकि 1,258 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें