राजधानी देहरादून में रेलवे भर्ती परीक्षा की ओएमआर शीट परीक्षा केंद्र से गायब हो गई।
पढ़ें, अपर सचिव यौन शोषण प्रकरणः पीड़िता को जान का खतरा
संदेह पर एक परीक्षार्थी को पकड़ा गया। ओएमआर शीट न मिलने पर उसे छोड़ दिया गया। रविवार को दून में विभिन्न केंद्रों पर रेलवे भर्ती परीक्षा हुई।
एसजीआरआर लालपुल पटेलनगर स्थित केंद्र में परीक्षा के बाद एक ओएमआर शीट नहीं मिली।
ओएमआर शीट बरामद नहीं की जा सकी
इस दौरान कक्ष निरीक्षकों ने बाहर निकलते यूपी के टांडा निवासी अभ्यर्थी अकील अहमद को शीट चुराने के आरोप में पकड़ लिया। कई घंटे तक पूछताछ के बाद भी उससे ओएमआर शीट बरामद नहीं की जा सकी।
पढ़ें, रिटायरमेंट के बाद किसी 'काम' के नहीं सचिन तेंदुलकर
स्कूल प्राचार्य राजेश अरोड़ा ने बताया कि ओएमआर न मिलने पर परीक्षार्थी को छोड़ दिया गया। पटेलनगर कोतवाली में ओएमआर शीट गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
आधे भी नहीं आए परीक्षा देने
रेलवे भर्ती परीक्षा रविवार को दून में 46 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा में 19824 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन महज 6289 ने परीक्षा दी। एसजीआरआर लालपुल की घटना को छोड़कर बाकी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---