फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूटीयू की बीएड परीक्षा अब 20 से

Tue, 01 Oct 2013 08:18 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड तकनीकी विवि के बीएड कालेजों में सत्र 2012-13 की परीक्षा की तिथि आगे बढ़ गई है। आठ अक्तूबर से प्रस्तावित परीक्षाएं अब 20 अक्तूबर से शुरू होंगी।
विज्ञापन


प्रमाण पत्रों की जांच में वक्त लगने की वजह से यह फैसला लिया गया है। तकनीकी विवि उपकुलसचिव डा. आशीष उनियाल ने बताया कि 1500 डायरेक्ट एडमीशन वाले छात्रों के प्रमाण पत्रों की जांच की जा रही है। इस वजह से थोड़ा विलंब हो गया है।

गौरतलब है कि सितंबर माह में शासन ने यूटीयू के बीएड कालेजों में बिना प्रवेश परीक्षा सीधे दाखिला लेने वाले 1500 दाखिलों को वैध कर दिया था। इसके बाद विवि ने इनकी नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें