फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सरी दाखिला: आरक्षित सीटों पर एडमीशन करेगी दिल्ली सरकार

Wed, 18 Nov 2015 03:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के निजी स्कूलों के नर्सरी दाखिलों में ईडब्ल्यूएस (इकोनॉमी वीकर सेक्शन) की आरक्षित सीटों पर दाखिला अब सरकार करेगी। दिल्ली सरकार स्कूलों में 25 फीसदी आरक्षित सीटों के दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन करने जा रही है। शिक्षा विभाग इसके लिए अलग से पोर्टल बना रहा है।
विज्ञापन


पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन से लेकर उसका ड्रॉ तक निकाला जाएगा। इसमें निजी स्कूलों का हस्तक्षेप नहीं होगा। सरकार आवेदन लेने से लेकर ड्रा निकालने तक का काम खुद करेगी।

शिक्षा विभाग के मुताबिक, उनका पोर्टल लगभग बनकर तैयार है। दिसंबर तक इसका ट्रायल भी हो जाएगा, जिसके बाद अगले शिक्षण सत्र 2016-17 में नर्सरी दाखिले के दौरान ईडब्ल्यूएस कैटिगरी में आने वाले अभिभावक अपने बच्चों के दाखिले का आवेदन इस पोर्टल के जरिये ऑनलाइन कर पाएंगे।
विज्ञापन


राजधानी के निजी स्कूलों में 25 फीसदी सीटें ईडब्ल्यूएस कैटिगरी के लिए आरक्षित हैं। अभी तक शिकायतें आ रही हैं कि स्कूल इसके दाखिले में गड़बड़ियां करते हैं, जिसके चलते सरकार ने अब इसकेदाखिला की कमान खुद संभाली है, जिसके तहत सरकार ने सभी स्कूलों से ईडब्ल्यूएस कैटिगरी के सीटों की डिटेल मांगी है।

इन सीटों के लिए सरकार ऑनलाइन आवेदन मंगाएगी और सेंट्रलाइज्ड ड्रा निकालेगी। चयन होने वाले स्टूडेंट को पोर्टल पर ही जानकारी दी जाएगी की वह किस स्कूल में जाकर दाखिला ले सकते हैं।

दिल्ली में हर वर्ष नर्सरी दाखिले को लेकर होने वाले गतिरोध को लेकर सरकार फिलहाल चुप है। सरकार का कहना है कि फिलहाल उनका नर्सरी दाखिले को रेग्यूलेट करने का पावर नहीं है। इसलिए उनका फोकस ईडब्ल्यूएस कैटिगरी को लेकर है।

मगर शिक्षा एक्ट में नए संशोधन बिल से दाखिला प्रक्रिया और स्कूल का ऑडिट बढ़ेगा। इसमें अपने आप सुधार आएगा। शिक्षा विभाग का कहना है कि नर्सरी दाखिला जनवरी से ही होगा लेकिन फिलहाल उसकी तारीख तय नहीं है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें