शहर के प्राइवेट स्कूलों में दिसंबर के पहले सप्ताह से प्री नर्सरी और नर्सरी में नामांकन के लिए फार्म मिलेंगे।
पंचकूला सेक्टर-14 के लिटिल फ्लावर स्कूल में छह दिसंबर से सुबह नौ से बारह बजे तक फार्म मिलेंगे और 11 से 13 दिसंबर तक जमा हो सकेंगे। सेक्टर-11 स्थित मानव मंगल स्कूल में दिसंबर के पहले सप्ताह तक फार्म मिलेंगे।
स्कूल के प्रिंसिपल संदीप सरदाना ने बताया कि इस बार प्री नर्सरी की भी कक्षाएं चलाने की योजना है। वहीं, सतलुज पब्लिक स्कूल में 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक आवेदन फार्म भरे जा सकेंगे। स्कूल में प्री नर्सरी के लिए कुल 120 सीटें हैं।