फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई ने किया परीक्षा नियंत्रक का घेराव

Tue, 20 May 2014 05:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के यूजी कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित करने में हो रही देरी के खिलाफ एनएसयूआई ने मंगलवार को परीक्षा नियंत्रक का घेराव कर दिया।
विज्ञापन


इकाई अध्यक्ष हुक्म सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सेमेस्टर सिस्टम व रूसा के तहत दी गई परीक्षाओं और पुराने पेट्रन के तहत यूजी डिग्री कोर्स के परिणाम घोषित करने में देरी की जा रही है।

इससे छात्र परेशान है। उन्होंने कहा कि छात्र परिणाम को लेकर विवि संपर्क करे तो उन्हें जवाब तक नहीं मिल रहा है। एनएसयूआई ने कहा कि पीजी परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने में भी कई कई माह की देरी हो रही है।
विज्ञापन


संगठन ने मांग उठाई है कि यूजी और पीजी कक्षाओं के परीक्षाओं का परिणाम जल्द से जल्द घोषित किया जाए। परिसर महासचिव अशोक सिंघानिया ने सीओई से परीक्षा परिणाम घोषित करने में पेश आ रही हर तरह की परेशानियों को दूर कर जल्द से जल्द रुके परिणाम को घोषित करने की मांग के साथ चेताया कि यदि परिणाम घोषित न किए गए तो एनएसयूआई विवि के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें