दिल्ली विश्वविद्यालय की तर्ज पर अब दिल्ली सरकार के सरकारी स्कूल का भी एक कैंपस होगा। सरकार अलग-अलग विषयों के स्कूल एक स्थान पर खोलने की योजना पर काम कर रही है।
इसके लिए स्कूलों का पहला कैंपस उत्तरी पूर्वी जिले में बनाने की तैयारी है। इस योजना केतहत कैंपस में अलग-अलग विषयों के दस स्कूल एक ही जगह खोले जाएंगे।
सरकार ने इसके लिए 30 एकड़ भूमि की पहचान कर ली है। योजना को आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने अनिवार्य औपचारिकताओं पर काम करना शुरू कर दिया है।
दिल्ली सरकार अपने एजुकेशन विजन को लेकर काफी गंभीर है। सरकारी स्कूलों की शिक्षा केस्तर और गुणवत्ता में सुधार के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।