फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कॉलेजों में अब ऑनलाइन होंगे दाखिले

Fri, 13 Jun 2014 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अब सरकारी कॉलेजों में ऑनलाइन दाखिले हो सकेंगे। हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने एक महत्वपूर्ण ई-सिटीजन सेवा आरंभ की है।
विज्ञापन


वर्ष 2014-15 से हरियाणा के सभी राजकीय महाविद्यालयों में दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन एडमिशन प्रणाली द्वारा ही प्रवेश ले सकेंगे क्योंकि आफलाईन सुविधा उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन


उच्चतर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव एसएस प्रसाद ने बताया कि ऑनलाइन दाखिले 15 जून से शुरू होंगे। तीस जून आवेदन की अंतिम तिथि होगी।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी ऑनलाइन प्रवेश के लिए किसी भी राजकीय महाविद्यालय से निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन सुविधा के लिए वेबपोर्टल www.highereduhry.com पर संपर्क किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001802104 पर सभी कार्य दिवस पर या ई-मेल- admissionshrygovt@govt.com पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें