फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइम पास नहीं साहब, अब नौकरी के लिए खोलिए फेसबुक

Mon, 02 Sep 2013 01:45 AM IST
लखनऊ/सचिन त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक अकाउंट दोस्तों के साथ मौज-मस्ती और समय की बर्बादी भर नहीं होगा। फेसबुक अब युवाओं को नौकरी के मौके भी देगा।
विज्ञापन


क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लखनऊ ने इसके लिए बाकायदा अपना फेसबुक अकाउंट बनाया है। इस पर युवाओं को प्रशिक्षण, कॅरिअर काउंसलिंग और जॉब फेयर के बारे में जानकारी दी जाएगी।

युवाओं को आकर्षित करने के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लखनऊ फेसबुक पर भी आ गया है।

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी पीके पुंडीर के अनुसार कार्यालय की ओर से युवाओं को नौकरी, कॅरिअर काउंसलिंग और प्रशिक्षण देने की पूरी कोशिश की जाती है पर सीधा संवाद न होने के कारण कई युवाओं को इसकी जानकारी नहीं हो पाती।
विज्ञापन


दूर-दूर क्षेत्रों में रहने के कारण युवा रोजाना क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय भी नहीं आ पाते। ऐसे में कोई ऐसा जरिया होना चाहिए जिससे हमेशा युवाओं के संपर्क में रहा जा सके।

इस मामले में फेसबुक उपयोगी है, इसलिए सेवायोजन कार्यालय का फेसबुक अकाउंट बनाया गया है। युवा फेसबुक से जुड़े रहेंगे और उन्हें रोजाना तमाम जानकारियां मिलती रहेगी।

इसके अलावा क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के कंप्यूटर सेंटर में ऑनलाइन इंटरव्यू की व्यवस्था भी की जा रही है। नेशनल व इंटरनेशनल कंपनियां सेवायोजन कार्यालय में बैठे अभ्यर्थियों का सीधे इंटरव्यू ले सकेंगी।

पीके पुंडीर के अनुसार रजिस्टर्ड युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर नौकरी दिलाने के लिए जल्द ही नेशनल व इंटरनेशनल कंपनियों से बातचीत कर एचआर मीट की योजना बनाई जा रही है। इससे बेरोजगारों के लिए नौकरियों के नए द्वार खुलेंगे।
विज्ञापन


ऐसे करें जॉइन
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लखनऊ को जॉइन करने के लिए अपने फेसबुक अकाउंट से लोगों को सर्च फ्रेंड्स में जाकर अंग्रेजी में रीजनल एम्प्लॉयमेंट ऑफिस लखनऊ लिखना है। पेज दिखते उसे जॉइन कर लें और नौकरी के साथ ही कॅरिअर संबंधी जानकारी प्राप्त करते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें