फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू से स्पेशल बीएड करना चाहते हैं तो शेड्यूल पढ़ें, आवेदन करें

Sun, 13 Sep 2015 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रीहैबलीटेशन काउंसिल ऑफ इंडिया (आरसीआई) ने पंजाब यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिटी एजुकेशन एंड डिसएबिलिटी स्टडीज को बीएड स्पेशल एजुकेशन (लर्निंग डिसएबिलिटी) कोर्स चलाने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन


इस कोर्स की शुरुआत इसी सत्र से होगी। इसकी अवधि दो वर्ष (चार सेमेस्टर) होगी। विभाग की ओर से एमए और पीएचडी कोर्स पहले से ही चलाए जा रहे हैं।

वहीं यूनिवर्सिटी ने एमएड कोर्स (रेगुलर) में एडमिशन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। पीयू के शिक्षा विभाग ने इसके लिए आवेदन मांगे हैं। इस कोर्स में एडमिशन केलिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

आवेदन केबाद एंट्रेंस टेस्ट 11 जुलाई को होगा। पीयू प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पीयू और इससे संबंधित कॉलेजों में इस कोर्स के लिए कुल 1200 सीटें हैं।
विज्ञापन


जिसमें से 150 सीटों पर पीयू कैंपस में एडमिशन होगा। चालान जमा होने की अंतिम तिथि 4 जुलाई रहेगी। एडमिशन लिखित परीक्षा और क्वालीफाइंग एग्जाम की वेटेज के हिसाब से होगा।
विज्ञापन

एमडीयू में अब 26 जून तक आवेदन

एमडीयू रोहतक में शैक्षणिक सत्र 2015-16 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदनों की तिथि बढ़ा दी गई है। अंतिम तिथि 20 को बढ़ाकर 26 जून कर दी गई है।

कुलसचिव डॉ. एसपी वत्स ने बताया कि प्रवेश सारिणी की बाकी तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। विद्यार्थी प्रवेश संबंधित जानकारी 01262-393580 पर ले सकते हैं।

इसके अलावा गुड़गांव के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ एंड मैनेजमेंट स्टडीज में एलएलबी ऑनर्स पंचवर्षीय पाठ्यक्रम, एलएलबी ऑनर्स त्रिवर्षीय, एलएलएम, एमबीए जनरल पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि को भी बढ़ाकर 26 जून कर दिया गया है। एमबीए-एक्जीक्यूटिव वीक एंड प्रोग्राम हेतु ऑनलाइन आवेदन 27 जून तक किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें