फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, देखें...

Sun, 31 May 2015 12:02 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में नर्सिंग की सीटों पर दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। दो जून से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन


इसकी प्रवेश परीक्षा 11-12 जुलाई को आयोजित होगी। एचएनबी मेडिकल विवि के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग कोर्स में दाखिले के लिए दो जून से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि 24 जून तय की गई है। ई-चालान से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि विवि ने 29 जून तय की है। प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड तीन जुलाई को जारी किए जाएंगे। बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग कोर्स के लिए 11 जुलाई को प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि एएनएम और जीएनएम के लिए 12 जुलाई को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परिणाम 25 जुलाई को जारी किया जाएगा। अगस्त में काउंसिलिंग होगी। एएनएम कोर्स के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती हैं, जबकि जीएनएम में केवल 20 प्रतिशत सीटें ही पुरूष अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं।

यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.hnbumu.ac.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें