फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलएम में 69.766 प्रतिशत से नीचे दाखिला नहीं

Tue, 09 Sep 2014 01:19 AM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय ने सोमवार को एलएलबी और एलएलएम पाठ्यक्रमों की कटऑफ सोमवार को जारी कर दी गई। कटऑफ सूची के अनुसार एलएलएम में 69.766 प्रतिशत कटऑफ से नीचे दाखिला नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


एलएलबी की कटऑफ सूची के अनुसार 69.766 प्रतिशत से नीचे सामान्य अभ्यर्थी दाखिले के पात्र नहीं हैं। पीजी एडमिशन को-ऑर्डिनेटर प्रो. वाईके शर्मा के अनुसार एलएलबी और एलएलएम की कटऑफ सूची जारी कर दी गई है।

वहीं, एमए और एमकॉम की कटऑफ सूची तैयार करने का काम देर रात तक जारी था। प्रो. शर्मा के अनुसार एनआईसी की वेबसाइट पर सूची मंगलवार को डाल दी जाएगी।

वहीं, सोमवार को जारी की गई सूची के सेलेक्टेड अभ्यर्थियों के लिए फीस जमा करने के लिए गेटवे खोल दिया गया है। प्रवेश समन्वयक के अनुसार अभ्यर्थी अपनी फीस 12 सितंबर तक जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन


वहीं, लविवि में एमफिल में दाखिले के लिए इंटरव्यू मंगलवार को होंगे। दोपहर 12:30 बजे अंग्रेजी और मध्यकालीन भारतीय इतिहास विभाग में एमफिल पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।

पीजी एडमिशन कोऑर्डिनेटर प्रो. वाईके शर्मा के अनुसार सभी अभ्यर्थियों को इसकी सूचना मैसेज से दे दी गई है। अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक रिकॉर्ड के साथ संबंधित विभाग में उपस्थित होना है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें