फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए नोबेल पुरस्कार विजेता ने एचपीयू में क्या कहा..

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश विश्वविद्यालय में बुधवार को विख्यात पर्यावरणविद् और नोबेल पुरस्कार विजेता डा. राजेंद्र कुमार पचौरी ने व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और उनका न्यूनतम उपयोग करने के लिए पहल करनी होगी।
विज्ञापन


इसमें सभी को सहभागी बनना होगा। ऐसा करने से इकोलॉजिक्ल बेलेंस बना रहेगा। विवि सभागार में उन्होंने विवि में सक्रिय छात्र संगठनों से आह्वान किया कि वे विवि में शैक्षणिक विकास में सहयोग करें।

 प्रदेश के इस एकमात्र संबद्धता प्रदान करने वाले विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयां छूने में मददगार बनें। उन्होंने जंगल की आग, सूखे के पैदा हो रहे हालात पर भी चिंता जताई।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

कुलपति ने दी डीएससी मानद उपाधि

विवि के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी और अन्य अधिकारियों ने  डा. पचौरी का स्वागत कर उन्हें को डॉक्टर ऑफ  साइंस (डीएससी) की मानद उपाधि भेंट की।

यह उपाधि उन्हें मार्च 2014 में विवि के 21वें दीक्षांत समारोह के दौरान अलंकृत की जा चुकी थी। इस समारोह में डा. पचौरी शरीक नहीं हो सके थे।

इस मौके पर अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. टीसी भल्ला, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एमएस चौहान, कुलपति के सचिव प्रो. ओपी चौहान, अधिष्ठाता योजना प्रो. पीके आहलुवालिया, कार्यकारिणी सदस्य चौ. वरयाम सिंह बैंस मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें