फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूजः इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए अब नो एंट्रेंस

Mon, 09 Mar 2015 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में अब मास्टर इन इंजीनियरिंग और मास्टर इन टेक्नोलॉजी कोर्स में दाखिले के लिए एंट्रेस नहीं देना होगा। गेट (ग्रेच्युटी एप्टीट्यूड टेस्ट) क्वालिफाई करने पर ही इन कोर्स में दाखिला मिल जाएगा। रविवार को हुई सिंडीकेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


साढ़े सात घंटे तक चली बैठक में कई मुद्दों पर जमकर बहस हुई, जिसके बाद कई अहम फैसले लिए गए। सिंडीकेट मीटिंग में च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) को लागू करने का भी निर्णय लिया गया है। क्रेडिट फ्रेमवर्क फॉर स्किल डेवलपमेंट (सीएफएसडी) को अपनाने पर भी सहमति बनी।

कड़ी बहस केबाद टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ को चाइल्ड केयर लीव दिए जाने का प्रस्ताव भी मान लिया गया। वीसी प्रो. अरुण ग्रोवर द्वारा गठित कमेटी को इसकी देखरेख का जिम्मा सौंपा गया है। कमेटी में प्रो. राजेश गिल और प्रो. नंदिता सिंह को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

लुधियाना कॉलेजों में सेंट्रलाइज्ड सिस्टम से नहीं होंगे एडमिशन

लुधियाना जिले में बने कॉलेजों में बीकॉम के एडमिशन सेंट्रलाइज्ड प्रक्रिया के तहत नहीं होंगे। जिले के सभी कॉलेज अपने स्तर पर मेरिट केआधार पर 2015-16 सत्र केलिए एडमिशन लेंगे। मेरिट सूची को कॉलेजों को अपनी वेबसाइट पर भी अपडेट करना होगा।

आईएएस अशोक ठाकुर को मानद प्रोफेसर बनाने को मंजूरी
हायर एजुकेशन में सचिव रहे आईएएस अशोक ठाकुर को लोक प्रशासन विभाग में मानद प्रोफेसर बनाने को भी मंजूरी दे दी गई। सहमति न बनने पर वोटिंग करवानी पड़ी। वोटिंग में अशोक गोयल गुट के चार लोगों ने इस पर डाइसेंट नोट (असहमति) भी दर्ज कराया। इसकेअलावा भी कई नियुक्तियों और तबादलों पर हंगामा हुआ।

कंस्ट्रक्शन ऑफिस का प्रस्ताव खारिज
सिंडीकेट ने कंस्ट्रक्शन ऑफिस के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया, जिसमें एसई, एक्सईएन जैसे पद सृजित किए जाने थे। मेंटेनेंस केलिए पर्याप्त कर्मचारी और अधिकारी होने का हवाला देकर इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया गया।

पीयू का प्रोजेक्ट हुआ पेटेंट

टेक्नोलॉजी इंफोर्मेशन फोरकास्टिंग एंड असेस्मेंट काउंसिल (टीआईएफएसी) से रिटायर्ड प्रो. डॉ. सतीश कुमार तनेजा के प्रोजेक्ट को पेटेंट मिल गई है। मोडिफाइड पोल्ट्री फीड फॉर प्रोडक्शन ऑफ एग्स प्रोजेक्ट को 20 साल बाद पेटेंट प्राप्त हुई है। मीटिंग में पीयू वीसी प्रो. ग्रोवर ने इसके पेटेंट होने की जानकारी दी।

परविंदर सिंह बने खेल निदेशक
सिंडीकेट बैठक में परविंदर सिंह को खेल विभाग का निदेशक चुना गया है। यह पद लंबे समय से खाली पड़ा था। पीयू सिंडीकेट ने बोर्ड ऑफ फाइनेंस के उस फैसले पर भी मुहर लगा दी गई, जिसमें 100 बेड का नया हॉस्टल नंबर-10 बनाने का प्रस्ताव पेश किया गया था। यह हॉस्टल स्पोर्ट्स स्टूडेंट्स केलिए बनाया जाना है।

इन्हें मिला सम्मान
सिंडीकेट को संबोधित करते हुए वीसी ने कहा कि  यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज के प्रो. हरकृष्ण सिंह को पंजाब अकादमी ऑफ साइंसेज पटियाला द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। वहीं, इंडियन एसोसिएशन ऑफ पॉजीटिव साइकोलॉजी ने प्रो. जितेंदर मोहन को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा।

उधर, बैठक में मौन धारण कर डिपार्टमेंट ऑफ इवनिंग स्टडीज मल्टी डिसिप्लीनरी सेंटर के एसोसिएट प्रो. डॉ. एमएस बाजवा के निधन पर शोक भी जताया गया।
विज्ञापन

सिंडीकेट में ये फैसले भी हुए

डीन कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल प्रो. नवल किशोर को मिला एक्सटेंशनसेल्फ फाइनेंस कोर्स में ईडब्लयूएस कोटे केतहत फीस एक लाख से डेढ़ लाख किया गया प्रशासक केसलाहकार विजय देव को फैकल्टी अलॉट करने का प्रस्ताव पास।सेक्टर-11 जीसी स्थित फिजिकल एजुकेशन विभाग में एमफिल कोर्स शुरू करने का फैसला लिया गया।सिंडीकेट बैठक में सत्र 2015-16 के वित्त वर्ष के लिए 555.30 करोड़ के बजट को मंजूरी दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें