एचपी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहे छात्रों को बड़ा झटका लगा है। फीस कम करने समेत कई बड़े प्रस्ताव अटक गए हैं। इससे छात्रों की फीस कम होने की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। काफी समय से फीस वृद्घि का विरोध कर रहे छात्र एक बार फिर अब प्रशासन के खिलाफ उग्र हो सकते हैं।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने कहा कि फीस को लेकर बनी हाई पॉवर कमेटी की रिपोर्ट को बैठक में नहीं रखा है। फिलहाल फीस कम किए जाने पर कोई फैसला वित्त कमेटी में नहीं हुआ है। कर्मचारियों के सचिवालय वेतन पर भी कोई चरचा नहीं हुई है। कहा कि कुछ अलग अलग श्रेणी के पदों को भरे जाने पर फैसला जरूर लिया है।