फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BBAU: कोर्स शुरू कर दिया और क्लासरूम बनाया ही नहीं

Tue, 17 Sep 2013 08:34 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बीबीएयू में इस साल खोले गए इनोवेटिव व कंटमप्रेरी कोर्सेज की पढ़ाई ऑडिटोरियम में करवाई जा रही है।
विज्ञापन


यहां पर बीटेक के विभिन्न ब्रांचों के स्टूडेंट को एक साथ बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। यही हाल लाइब्रेरी साइंस के कोर्स का भी है। दरअसल अभी तक इन कोर्सों को पढ़ाने के लिए कमरों की व्यवस्था नहीं हो पाई है।
बीबीएयू में इस शैक्षिक सत्र से कई नए कोर्स शुरू किए हैं। इसमें कई डुअल डिग्री कोर्स भी शुरू किए गए हैं ताकि स्टूडेंट को राजधानी में ही अच्छे कोर्सेज पढ़ने का मौका मिल सके।
विज्ञापन


मगर इस सेंट्रल यूनिवर्सिटी में बिना संसाधन के जल्दीबाजी में कोर्स शुरू कर दिए गए। छात्रों के मुताबिक सुविधाएं न होने से उन्हें पढ़ाई में काफी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में बीबीएयू के प्रवक्ता डॉ. गोविन्द जी पांडेय का कहना है कि यूनिवर्सिटी के पास संसाधनों की कमी नहीं है। यहां पर परिसर में पर्याप्त जगह हैं। फंड की भी कोई कमी नहीं है। हमने स्टूडेंट को एडमिशन दिया है तो उन्हें अच्छी सुविधाएं और पढ़ाई भी करवाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें