फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए, निफ्ड के एंट्रेंस में ऑल इंडिया टॉपर इनायत से

Sun, 24 May 2015 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इनायत ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइनिंग (निफ्ड) के एंट्रेंस टेस्ट में ऑल इंडिया में टॉप कर चंडीगढ़ का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन


इनायत गवर्नमेंट स्कूल-35 की छात्रा है और 12वीं नॉन मेडिकल के पेपर दिए हैं। वह मलौया में परिवार के साथ रहती है। माता संतोष और पिता जितेंद्र दोनों पेशे से वकील हैं।

इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। अपनी सफलता पर खुद इनायत भी हैरान है। बातचीत में इनायत ने बताया कि मैंने बिना किसी कोचिंग के टेस्ट दिया था।
विज्ञापन


मुझे नहीं पता था कि मैं ऑल इंडिया टॉपर बन जाऊंगी। निफ्ड के एंट्रेंस टेस्ट में ऑल इंडिया में टॉप करने के बाद इनायत मुंबई या दिल्ली में एडमिशन लेकर ग्राफिक्स में अपना कैरियर बनाना चाहती है।
विज्ञापन


इनायत ने कहा कि वह आगे चलकर सिविल सर्विस का एग्जाम भी देगी। इनायत ने कहा कि उसने 10वीं अच्छे नंबर्स से पास की है। इसके बाद अब 12वीं में बेहतर रिजल्ट की उम्मीद है। पढ़ाई के साथ इनायत को अच्छी किताबें पढ़ने और पेंटिंग का भी शौक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें