फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए, पीयू के छात्र संगठन सोपू की नई टीम से

Fri, 09 May 2014 12:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में अगले सत्र के लिए अभी तक छात्र संगठनों ने चुनावी मैदान तैयार करना शुरू कर दिया है। सोमवार को पीयू में स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी(सोपू) ने 2014-15 छात्र काउंसिल चुनाव के लिए नई टीम की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन


पीयू के स्टूडेंट सेंटर पर सोपू के फाउंडर मेंबर और पूर्व छात्र नेता डा.डीपीएस रंघावा, संतोखविंदर सिंह नाभा, खुसबाज सिंह जटाना और बिक्रमजीत सिंह जटाना की मौजूदगी में नई कार्यकारणी की घोषणा की गई। 100 से अधिक सोपू समर्थकों के सामने लॉ विभाग के छात्र अमनिंदर सिंह मान को सोपू प्रेसिडेंट घोषित किया गया।

एजूकेशन विभाग के रूपेंद्र शर्मा चेयरमैन, बॉटनी विभाग की छात्रा नवजोत कौर और लॉ विभाग के इंदरपाल को वाइस प्रेसिडेंट,पंजाबी विभाग के हरजिंदर सिंह जनरल सेक्रेटरी और लॉ विभाग के रमन सिद्घू को पार्टी इंचार्ज बनाया गया है।
विज्ञापन


फाउंडर मेंबर रंधावा ने कहा कि सोपू पंजाब यूनिवर्सिटी के अंदर छात्र राजनीति में कल्चरल बदलाव लाने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि कैंपस को हिंसा मुक्त और विद्यार्थियों को बेहतर पढ़ाई का माहौल उपलब्ध कराया जाएगा।  

सीनेट में दिलाएंगे पीयू काउंसिल को जगह: अमनिंदर
सोपू के प्रेसिडेंट चुने गए 27 वर्षीय अमनिंदर सिंह मान मूल रूप से मानसा निवासी हैं। लॉ विभाग में दूसरे वर्ष के छात्र मान मानसा से बीए की डिग्री और दिल्ली से एमबीए कर चुके हैं। पिता कुलबीर सिंह मान जिला कांग्रेस कमेटी से जुड़े रहे हैं।

अमनिंदर ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि उनके एजेंडे में सबसे मुख्य मुद्दा सीनेट में पीयू छात्र काउंसिल को जगह दिलाना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह जल्द ही रणनीति तैयार कर पीयू प्रशासन पर दबाव बनाएंगे।

सोपू नेताओं के एजेंडे में ये भी शामिल
-पीयू को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा दिलाने के लिए संघर्ष होगा शुरू।
-पीयू कैंपस में फीस में बढ़ोतरी नहीं होने देंगे।
-पीयू छात्र काउंसिल के बजट का सही उपयोग किया जाए।
-पीयू कैंपस में लड़कियों की दिक्कतों को प्राथमिकता दी जाएगी।
 
सोपू छात्रा को प्रधान पद के लिए उतार सकती है: नवजोत
सोपू की वाइस प्रेसिडेंट चुनी गई नवजोत कौर पीयू के बॉटनी विभाग में एमएससी ऑनर्स की पढ़ाई कर रही हैं। कैंपस मे 75 फीसदी लड़कियां होने पर भी प्रधान पद नहीं मिलने के सवाल पर नवजोत कहती हैं कि सोपू पार्टी किसी काबिल लड़की को भी इस पद पर आगामी चुनाव में उतारने के लिए तैयार है। नवजोत के पिता पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत हैं।

नवजोत कौर ने अपने एजेंडे में इन बातों को प्रमुखता
-हॉस्टल में लड़कियों की दिक्कतों को दूर किया जाएगा।
-लेट नाइट एंट्री फीस को कम किया जाएगा।
-कैंपस में लड़कियों की सिक्योरटी
-बाहरी छात्राओं को हॉस्टल दिलाना।

30 को खत्म होगा पीयू छात्र काउंसिल का कार्यकाल
पीयू छात्र काउंसिल का चयन एक साल के लिए होता है। मौजूदा पीयू स्टूडेंट काउंसिल में प्रधान पद पर एनएसयूआई छात्र नेता चंदन राणा प्रधान पद पर काबिज हैं। जनरल सेक्रेटरी पद पर इनसो नेता डा. आभा शर्मा हैं। 2013-14 छात्र काउंसिल का कार्यकाल 30 मई को खत्म हो जाएगा। अगले सत्र में काउंसिल चुनाव सितंबर के पहले सप्ताह तक संभव होता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें