फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएयू में खोले जाएंगे नए स्कूल और डिपार्टमेंट

Mon, 31 Mar 2014 08:31 AM IST
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी (बीबीएयू) में नए स्कूल और डिपार्टमेंट खोले जाएंगे। यहां करीब 14 नए स्कूल और 50 नए डिपार्टमेंट खोले जाएंगे।
विज्ञापन


अभी यहां पर आठ स्कूल में 22 डिपार्टमेंट चलाए जा रहे हैं। इसके बाद यह संख्या बढ़कर 22 स्कूल व 72 डिपार्टमेंट हो जाएगी। इसका फायदा स्टूडेंट्स को मिलेगा और उन्हें तरह-तरह के कोर्स पढ़ने को मिलेंगे।

यही नहीं, अभी विभागों में चल रहे कोर्सेज को किस स्कूल में शिफ्ट किया जाए, इसको लेकर भी विशेषज्ञों की रीस्ट्रक्चरिंग कमेटी बनाई गई है।

नए स्कूलों में सोशल साइंस, फार्मासिटुकल साइंस, बॉयोटेक्नोेलॉजी, लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस, मॉस कम्युनिकेशन, फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ, इंजीनियरिंग एंड ेटेक्नोेलॉजी, परफॉरर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स, पैरामेडिकल साइंस, स्पेस साइंस, एनवॉयरमेंटल माइक्रोबॉयोलॉजी व स्पेस साइंस शामिल हैं।
विज्ञापन


इन नए स्कूल के अंतर्गत विभाग चलाए जाएंगे। इनमें ज्यादातर अभी विभाग हैं और इन्हें अब प्रमोशन देकर स्कूल के रूप में स्थापित किया जाएगा।

विभाग से उच्चीकृत होकर स्कूल (विद्यापीठ) बनाए जाने वालों में लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस, मॉस कम्युनिकेशन, फिजिक्स, मैथ, एनवायरमेंटल माइक्रोबॉयोलॉजी, बॉयोटेक व फार्मासिटुकल साइंस को उच्चीकृत किया गया है।

वहीं नए खुलने वाले डिपार्टमेंट में एंथ्रोपोलॉजी, एजुकेशन, फारेंसिक साइंस, बॉयो इनफारमेटिक्स, जिनॉमिक्स, टिशू इंजीनियरिंग, मॉलीक्यूलर मेडिसिन, टिशू इंजीनियरिंग, जियोफिजिक्स, पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस, एमकॉम, लिंग्विस्टिक, पब्लिक पॉलिसी एंड गर्वेनेंस आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


किन डिपार्टमेंट को किन स्कूलों में शामिल किया जाए इसके लिए एक उच्च स्तरीय रिस्ट्रक्चरिंग कमेटी का भी गठन कर दिया गया है।

प्रो. एसके भटनागर की अध्यक्षता में गठित की गई इस कमेटी में दिल्ली यूनिवर्सिटी व पंजाब यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों को भी शामिल किया गया है।

बीबीएयू के प्रवक्ता डॉ. गोविंद जी पांडेय कहते हैं कि इस कमेटी के सुझाव पर ही किस विभाग को किस स्कूल में शामिल किया जाए यह तय होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें