पीयू एफिलिएटेड कालेजों में जुलाई 2014 से शुरू होने वाले नए सत्र से फीस बढ़ाने का फैसला लिया है। पीयू एफिलिएटेड 190 कालेजों के विभिन्न कोर्स में 10 से 20 फीसदी फीस इजाफा किया जाएगा।
विज्ञापन
सोमवार को कालेजों की फीस बढ़ोतरी को लेकर डीयूआई की अध्यक्षता में 19 सदस्य कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया है। नया फीस स्ट्रक्चर पंजाब और चंडीगढ़ के कालेजों के लिए मान्य होगा। एक तरफ कमेटी ने कई कोर्स में फीस बढ़ाई है तो कई प्रोफेशनल कोर्स की फीस में कोई इजाफा नहीं किया गया है।
कमेटी ने एडमिशन फीस और ट्यूशन फीस नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है। कई प्राइवेट कालेज प्रिंसिपल ने प्रोफेशनल कोर्स में फीस बढ़ाने को लेकर काफी तर्क भी दिए। पंजाब और चंडीगढ़ स्थित कालेज की फीस में कुछ अंतर रखा गया है। बीए स्तर पर पंजाब स्थित कालेज फीस 12,000 जबकि चंडीगढ़ में फीस 13,500 रुपये होगी। नए फीस स्ट्रक्चर को लागू करने से पहले कमेटी का प्रस्ताव मई में होने वाली सिंडीकेट और फिर सीनेट बैठक में पारित किया जाएगा।
विज्ञापन
पंजाब के कालेजों की फीस का ब्योरा
ग्रेजुएशन स्तर पर फीस स्ट्रक्चर ये होगा क्लास........पहले........अब बीए........10,000........12000 बीकॉम........15000........18000 बीएससी........11200........14000
एमए स्तर पर फीस का ब्योरा क्लास...........पहले...........अब एमए...........14000...........15500 एमकॉम...........15000...........18000 एमएससी...........15000...........18000
चंडीगढ़ कालेजों की फीस का ब्योरा
ग्रेजुएशन स्तर पर फीस स्ट्रक्चर क्लास........पहले........अब बीए........12300........13500 बीकॉम........15000........18000 बीएससी........13500........15000
पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर पर फीस का ब्योरा क्लास........पहले........अब एमए........14000........15500 एमकॉम........15000........18000 एमएससी........15000........18000
9 कोर्स की फीस नहीं बढ़ाई जाएगी
फीस कमेटी ने कालेज में 9 कोर्स की फीस में कोई इजाफा नहीं करने का फैसला लिया है। इन कोर्स में बीबीए, एमबीई, बीसीए, बीएससी(बायोटेक्नोलॉजी आनर्स), बीएससी(बायो इंफोरमेटिक्स आनर्स) एमएससी(आईटी) एमएससी(बायोटेक्नोलॉजी)एमएससी(बायोइंफोरमेटिक्स) शामिल हैं। जानकारी के अनुसार इन कोर्स के यूनिवर्सिटी चार्ज में 10 फीसदी तक इजाफा किया गया है।
फीस बढ़ोतरी के साथ ये निर्देश भी जारी
- कालेजों के प्रॉस्पेक्टस में कमेटी द्वारा अप्रूव फीस की जानकारी देनी होगी। - सभी कालेज को प्रतिवर्ष 30 जून तक इनकम एंड एक्पेंडीचर स्टेटमेंट जमा करानी होगी। - सेल्फ फाइनेंस कोर्स की फीस भी कमेटी द्वारा अप्रूव ही वसूली जाऐ। - नए सत्र की शुरूआत से पहले कालेजों के प्रॉस्पेक्टस में पूरी फीस स्ट्रक्चर देना होगा। - फीस की जानकारी कालेज नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर भी लगानी होगी। - सभी कालेजों को पीयू रुल्स के तहत रेगुलर फैकल्टी रखनी होगी।
फीस कमेटी ने विद्यार्थियों से लिए जाने वाले कुछ फंड में भी इजाफा करने का फैसला लिया है। विदेशी छात्रों जनरल कैटेगरी के तहत फीस को 494 से बढ़ाकर 550 डालर, एनआरआई स्पांसर को 700 से 800 डालर और फॉरेन स्टूडेंट वेलफेयर फंड को 545 से बढ़ाकर 600 रुपये कर दिया गया है।
पीयू ने एड ऑन कोर्स (आर्ट्स संकाय) की फीस में भी सर्टिफिकेट और डिप्लोमा फीस को 1200 से बढ़ाकर 1500 और एड ऑन कोर्स (साइंस संकाय) की 2400 से बढ़ाकर 3000 करने का फैसला लिया है। यूनिवर्सिटी चार्ज को 467 से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है।