फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी, शहर के कॉलेजों में शुरू होंगे ये नए कोर्स

Tue, 03 Jun 2014 04:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के विभिन्न कालेजों में नए सत्र से दाखिले का दौर शुरू हो चुका है। कुछ प्राइवेट कालेजों ने दाखिले के लिए आवेदन फार्म भी लेने शुरू कर दिए हैं। शहर के विभिन्न प्राइवेट और सरकारी कालेजों में हर साल 10 से 12 हजार स्टूडेंट दाखिला लेते हैं।
विज्ञापन


विद्यार्थियों की रुचि को देखते हुए कई कालेजों ने नए सत्र में कुछ नए कोर्स शुरू करने की तैयारी की है। पंजाब यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड इन कोर्स को मंजूरी भी मिल चुकी है। नए कोर्स शहर के अधिकतर प्राइवेट कालेजों में ही शुरू होंगे। नए कोर्स शुरू होने से करीब 300 से 400 सीटों पर अतिरिक्त दाखिला मिल सकेगा।
विज्ञापन


किस कालेज में कौन सा कोर्स होगा शुरू
कॉलेज------------------------------कोर्स का नाम------------सीटों की संख्या
एसडी कालेज-32----------------वोकेशनल रिटेल मैनेजमेंट---------50
एसडी कालेज-32---------------फूड प्रोसेसिंग एंड प्रिजरवेशन--------50
गवर्नमेंट कॉमर्स कालेज-42-------------एमकॉम--------------------40
देव समाज कालेज फॉर वुमन-45---एड ऑन कोर्स योग एंड मेंटल हेल्थ----40
गुरु गोबिंद सिंह कालेज फॉर वुमन-26----एमए सोशोलॉजी---------------60
गुरु गोबिंद सिंह कालेज फॉर वुमन-26--------बीकॉम-------------------70
पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज फॉर गर्ल्स-42---पीजी डिप्लोमा इन साइबर क्राइम----30 सीटें

यह कोर्स नए सत्र से शुरू किए जाएंगे। इन कोर्स के लिए यूजीसी ने एक करोड़ 85 लाख रुपये की ग्रांट जारी की है।
डॉ.भूषण कुमार शर्मा, प्रिंसिपल, एसडी कालेज-32

इस कोर्स की छात्राओं में काफी डिमांड है। इसको देखते हुए नए सत्र से इसको शुरू किया जा रहा है।
डॉ. मीरा मोदी, प्रिंसिपल, देव समाज कालेज फॉर वुमन-45

पीयू की ओर से बीकॉम की तीसरी यू्निट और एमए सोशोलॉजी में नई सीटों के लिए अनुमति मिल गई है।
डॉ. चरणजीत कौर सोही, प्रिंसिपल, गुरु गोबिंद सिंह कालेज फॉर वुमन-26

कॉलेज में नए सत्र से पीजी डिप्लोमा शुरू करने की अनुमति मिल गई है। अब दाखिले की प्रक्रि या शुरू की जाएगी।
मनी बेदी, प्रिंसिपल, पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज फॉर गर्ल्स-42

कॉलेज के एमकॉम के लिए अनुमति मिल गई। इससे स्टूडेंट्स को लाभ होगा। जल्द ही दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।
मनजीत कौर बराड़, प्रिंसिपल, गवर्नमेंट कॉमर्स कालेज-42
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें