फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीए प्रवेश परीक्षा: स्टैटिस्टिक्स और इंग्लिश ने उलझाया

Mon, 12 Aug 2013 09:42 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) की प्रवेश परीक्षा रविवार को राजधानी के 51 परीक्षा केंद्रों पर हुई। इसमें 24,599 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी लेकिन 16,376 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन


परीक्षा में हर तरह की गड़बड़ी रोकने के कड़े इंतजाम किए गए थे। एडीएम (पूर्वी) देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक हुई।

इसमें पहली पाली में 300 अंकों का गणित विषय का प्रश्न-पत्र हुआ और दूसरी पाली में 600 अंकों का अंग्रेजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, हिस्ट्री व जॉग्रफी आदि विषयों का सामान्य अध्ययन का प्रश्न-पत्र था।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों के मुताबिक मैथ्स के पेपर में स्टैटिस्टिक्स के सवाल कठिन थे लेकिन ट्रिग्नोमेट्री सरल थी। वहीं, दूसरे प्रश्न-पत्र में अंग्रेजी ने पसीना छुड़ाया तो फिजिक्स और केमिस्ट्री के सरल सवालों ने उसे बैलेंस कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें