फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस परेड से लौटे कैडेट्स किए सम्मानित

Sun, 07 Feb 2016 11:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड और अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर लौटे प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों के एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित किया गया। संजौली कॉलेज में सम्मान समारोह हुआ। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल मुख्यातिथि थे।
विज्ञापन


उन्होंने 21 कैडेट्स को स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र दिए। कैंडेट्स को 21 हजार रुपये नकद भी दिए गए। प्रदेश के एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर ब्रिगेडियर ज्ञान उदय, कर्नल एके गुलाटी (7 एसपी यूनिट) कर्नल कादयान (सोलन) दिल्ली में कंटींजेंट कमांडर लै कर्नल पीएम कुलकर्णी सहित प्राचार्य डा. जेएस नेगी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।

कर्नल डा. धनीराम शांडिल ने कहा कि युवा और बच्चे देश का प्रतीक होते हैं। उन्होंने परेड और गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले छात्रों को बधाई दी। इस दौरान कॉलेज सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन


इन्हें दिया गया सम्मान- आल इंडिया बेस्ट कैडेट ओजस्वी शर्मा, बिलासपुर के अमित बेस्ट शिप मॉडलर सिल्वर मेडलिस्ट और राजपथ परेड में हिस्सा लेने वाले जुगमिंद्र गार्ड ऑफ आनर पुरस्कार विजेता, साहिल नेवल विंग में सेकेंड गार्ड कमांडर रहे साहिल, रामपुर कॉलेज की दो बहनें शिवानी और शबनम। संजौली के मिथलेश ठाकुर, कोटशेरा कॉलेज के मनीश शर्मा, उपेंद्र, आरकेएमवी की मीनाक्षी, कविता रांटा।

कुल्लू की माया, जोगिंद्रनगर के अंशुल और राजेंद्र सिंह, हमीरपुर स्कूल की कैडेट ममता रानी, हमीरपुर कॉलेज के प्रेम प्रकाश, जोगिंद्रनगर के अंशुल और राजेंद्र सिंह, पाइनग्रोव स्कूल के अभिषेक सोनी, पालमपुर से आदर्श और विशाल, धर्मशाला से लक्की चौहान।

सम्मान पाकर खुश हूं- आल इंडिया बेस्ट एनसीसी कैडेट का खिताब जीतने वाले रामपुर कॉलेज के ओजस्वी यह सम्मान पाकर बेहद खुश हैं। कहते हैं राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट कैडेट का अवार्ड पाना यादगार लम्हा है। आर्मी ऑफिसर बनकर देश सेवा करने का लक्ष्य पाने की दिशा में यह अहम उपलब्धि है। इस सम्मान से मेरा पूरा परिवार खुश है। ओजस्वी ने अपने एनसीसी अधिकारियों और साथियों को इसका श्रेय दिया। कहा कि उन्होंने हर कदम पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

एनसीसी कैडेटों को दस-दस हजार रुपये इनाम- नेशनल कैडेट कार्प्स के कैडेटों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने समारोह की टीम के प्रत्येक एनसीसी कैडेट को 10 हजार रुपये तथा नई दिल्ली के राजपथ में आयोजित गणतंत्र दिवस मार्चपास्ट में भाग लेने वाले राज्य के 10 कैडेटों को 15-15 हजार रुपये की राशि की घोषणा की।

एनसीसी के ग्रुप कंमांडर ब्रिगेडियर ज्ञानोदया भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने एनसीसी कैडेटों से वार्तालाप किया और कहा कि उन्हें सभी कैडेटों पर गर्व है। सर्वश्रेष्ठ एनसीसी निदेशालय ट्रॉफी जीत कर राज्य का गौरव बढ़ाने के लिए भी मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें