पंजाब यूनिवर्सिटी में 11 जनवरी से राष्ट्रीय शोध प्रशिक्षण स्कूल की शुरुआत हो रही है। यूजीसी नेटवर्किंग रिसोर्स सेंटर की पहल पर पीयू का यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज (यूआईपीएस) इसका आयोजन कर रहा है।
इसमें देश के 11 राज्यों से चयनित 20 प्रतिभागी लेंगे। आईआईसीटी हैदराबाद के सीनियर प्रिंसिपल साइंटिस्ट डा. जी नरहरी शास्त्री कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।
हिमाचल प्रदेश के राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मरवाहा मुख्यातिथि रहेंगे।