फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब! यहां के शिक्षक नेशनल अवार्ड के लायक नहीं

Fri, 29 Aug 2014 02:47 PM IST
रूबी सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल अवार्ड के लिए हमारे शिक्षक और प्रिंसिपल लायक ही नहीं थे, जो उनका नाम हम राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2014 के लिए हाई कमान को भेजते। अपने ही विभाग के शिक्षकों और प्रिंसिपल के प्रति यह बात वीरवार को डायरेक्टर पब्लिक इंस्ट्रक्शन (डीपीआई स्कूल) कमलेश कुमार भादू ने कही।
विज्ञापन


जिन्होंने इस साल राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए हाई कमान को मात्र एक ही आवेदन भेजा था। डीपीआई ने कहा कि कमेटी को एक भी शिक्षक और प्रिंसिपल नेशनल अवार्ड के योग्य नहीं लगा। पिछले दस सालों में यह पहली बार हुआ है, जब सरकारी स्कूल के शिक्षक और प्रिंसिपल को नेशनल अवार्ड नहीं मिला है।

इस बार नेशनल अवार्ड मात्र दो शिक्षकों को

इस साल नेशनल अवार्ड दो प्राइवेट स्कूल श्री गुरु गोबिंद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-35 प्रिंसिपल तरसेम कौर बैंस और केंद्रीय विद्यालय सेक्टर-47 के अंग्रेजी विषय शिक्षक गुलशन कुमार वोहरा को दिया जा रहा है।

वहीं डिप्टी डायरेक्टर स्कूल वन चंचल सिंह ने तो यहां तक कह दिया कि गलत आवेदन करने से अच्छा है कि आवेदन ही न किया जाए, इसलिए उन्होंने इस साल नेशनल अवार्ड के लिए मात्र एक ही प्रिंसिपल का आवेदन भेजा था।

सिर्फ लेखन और सेमिनार की गिनती से नहीं करूंगा आवेदन
डीपीआई ने कहा कि वह नेशनल अवार्ड के लिए किसी शिक्षक और प्रिंसिपल को सिर्फ उनकी बुक और सेमिनार की संख्या की वजह से भविष्य में भी आवेदन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा में परिणाम बेहतर न आने की वजह से उन्होंने यह कदम उठाया।

नौ हजार शिक्षक और 50 से अधिक प्रिंसिपल हैं स्कूलों में
शहर के 107 सरकारी स्कूलों में कांटेक्ट, सर्व शिक्षा अभियान और रेगुलर शिक्षक की संख्या नौ हजार के करीब है। वहीं 50 से अधिक प्रिंसिपल हैं, लेकिन शिक्षा विभाग के आलाधिकारियों को एक भी शिक्षक इसके लायक नजर नहीं आया।
विज्ञापन

इन शिक्षकों को मिल चुका है नेशनल अवार्ड

साल-------------शिक्षक का नाम--------------स्कूल
2006-------------दविंदर कौर-------------सरकारी मॉडल हाई स्कूल-25
--------------------मधु बहल--------------केबीडीएवी स्कूल सेक्टर-7
2007------------धर्मपाल शर्मा------------सरकारी मॉडल हाई स्कूल-37
-----------------जसमीन प्रीत------------सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-35
2008-----------मनोज कुमार--------------सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-8                 
-----------------केसी राही -------------सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-44
2009----------सरतुल सिंह--------------सरकारी प्राइमरी स्कूल मनीमाजरा
----------------धर्मवीर सिंह---------------सरकारी मॉडल एम स्कूल-26
2010----------नीराजा जैन-------------सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-16
---------------ओम प्रकाश---------------सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-46
2011-----------राजेंद्र कुमार शर्मा----------सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-37
----------------डा. प्रीप्ति गर्ग--------------सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-10
2012-13-----परविंदर कौर ग्रोवर-----------सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-35        
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें