फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां जीत लिया मोदी ने चुनाव, किरण भी जीतीं

Tue, 08 Apr 2014 02:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में सभी नेताओं ने अपनी दावेदारी के लिए कमर कस ली है और साथ ही खुद को प्रभावशाली बनाए रखने के लिए परिधान का चुनाव भी उसी प्रकार से किया है।
विज्ञापन


सोमवार को आईएनआईएफडी-8 में फैशन डिजाइनिंग के स्टूडेंट्स ने स्टाइलिश लीडर का चुनाव किया जिसमें मोदी और किरण विजेता रहे। आईएनआईएफडी ने यह चुनाव नेताओं की पर्सनेलटी और उनकेपरिधान के अनुसार वोटिंग की।

यह वोटिंग दो वजह से की

इंस्टीट्यूट की सेंट्रल मैनेजर निमीषा गुप्ता ने बताया कि यह वोटिंग हमने दो वजह से की थी पहली तो यह कि आजकल चुनाव का समय है पूरे भारत में इसकी लहर है इसलिए हमने इस वर्ष आईएनआईएफडी के भारत भर के 57 सेंटर में स्टाइलिश आइकन के लिए फैशन डिजाइनिंग के स्टूडेंट से मतदान करवाए गए।

उन्होंने बताया कि उनके इंस्टीट्यूट में कई बच्चे इस बार पहली बार मतदान करेंगे इसलिए उन्हें पहली बार मतदान का अनुभव करवाना भी इस कार्यक्रम की दूसरी वजह थी।

निमीषा ने बताया कि मतदान के बाद कुछ बच्चों ने इस बार खड़े नेताओं केलिए ड्रेस भी डिजाइन की है इनमें नरेंद्र मोदी, किरण खेर, सोनिया गांधी, प्रिया दत्त और अरविंद केजरीवाल शामिल है। इन मतदानों केलिए कुल दस दिन का समय लगा, जिसमें कुल 4025 बच्चों ने भाग लिया।

किरण खेर पर फबते है गहरा रंग - शाईनी

आईएनआईएफडी में बीएससी फैशन डिजाइनिंग की तिसरे वर्ष की छात्रा शाईनी ने किरण खेर के लिए ड्रेस डिजाइन करी जिसके बारे में बताते हुए शाईनी ने कहा कि किरण खेर की पर्सनेलटी काफी ब्राइट है जिस वजह से उन पर गहरे रंग फबते है और वह पहनती है लेकिन अगर वह अपने वार्डरोब में बैंगनी रंग केपरिधान शामिल कर ले तो उनकी क्लेक्शन काफी अच्छी हो सकती है।

किरण खेर बैंगनी रंग में काफी प्रभावी लगेगी। शाईनी ने किरण के लिए तैयार की ड्रेस के लिए बताया कि उन्होंने उनके लिए गहरे बैंगनी रंग की कु र्ती और चूडीदार प्जामी के साथ ऊपर से गांधी जैकट साथ में गुजराती हैंड इंब्रॉइडरी में दुप्पटा उनपर खूब फबेगा

मोदी के लिए डिजाइन किए है भारतीय परिधान - जतिन

इंस्टीट्यूट में बीएससी तीसरे वर्ष केछात्र जतिन ने नरेंद्र मोदी के लिए खास ड्रेस डिजाइन करी जिसके बारे में बताते हुए जतिन ने कहा कि मोदी ज्यादातर वेस्टर्न वियर पहनते है इसलिए उनको अपने परिधान में इंडियन टच लाना चाहिए।

जतिन ने कहा कि उन्होंने मोदी केलिए अस्कन स्टाइल में रोयल ब्लू कुर्ता और सफेद अफगानी धोती डिजाइन की है।

साथ ही जतिन ने सोनिया गांधी केलिए भी कुछ ड्रेस डिजाइन की जिसकेबारे में बताते हुए जतिन ने कहा कि सोनिया गांधी पर पाकिस्तानी सूट बहुत फबेगा, क्योंकि गर्मियों में पाकिस्तानी सूट का ट्रेंड काफी चलता है इसलिए सफेद रंग का पाकिस्तानी सूट और उस पर रॉयल ब्लू कलर में एंब्रॉइडरी बॉडर।

केजरीवाल के लिए डिजाइन करी स्पेशल फोर्मल क्लेक्शन

इंस्टीट्यूट में बीएससी तीसरे वर्ष के छात्रा प्रीयल ने अरविंद कैजरीवाल के लिए खास फोर्मल ड्रेस डिजाइन करी है जिसके लिए पेंट कोट और लेदर शू को चुनाव किया है।

प्रीयल ने बताया कि अरविंद केजरीवाल बहुत ही साधारण कपड़े पहनते है जो अच्छी बात है लेकिन वह अपनी बॉडी केहिसाब से बहुत खुले कपड़े पहनते है, उन्हें फिटिंग में कपड़े पहनना चाहिए।
विज्ञापन

किन लोगों के बीच हुआ चुनाव

मेल - नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, शशी थरूर, अखिलेश यादव और राजीव प्रताप

फिमेल: किरण खेर, वसुंधरा राजे, सोनिया गांधी, जयललिता, प्रिया दत्त और वृंदा कारत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें