फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि को नए आयाम देंगे आईआईएम और लिंकन यूनिवर्सिटी

Fri, 06 Sep 2013 10:33 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय प्रबंधन संस्थान लखनऊ और न्यूजीलैंड का लिंकन विश्वविद्यालय साथ-साथ मिलकर एग्री बिजनेस में शोध करेंगे। इस आशय का समझौता मंगलवार को हुआ।
विज्ञापन


इस करार के तहत दोनों संस्थान मिलकर शोध ही नहीं करेंगे, बल्कि स्टूडेंट व फैकल्टी का आपस में आदान-प्रदान भी करेंगे और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम चलाएंगे।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) लखनऊ के निदेशक प्रो. देवी सिंह और लिंकन यूनिवर्सिटी की इंटरनेशनल स्ट्रेटजी एंड मार्केंटिंग की डायरेक्टर जूलिया एनोसेंट जोंस ने एएमओयू पर हस्ताक्षर किया।

न्यूजीलैंड की लिंकन यूनिवर्सिटी वहां की आठ सरकारी यूनिवर्सिटी में से एक है और यह लैंड बेस्ड यूनिवर्सिटी है। एग्री बिजनेस के एरिया में यह विश्व की श्रेष्ठ यूनिवर्सिटी में से एक मानी जाती है।
विज्ञापन


एमओयू साइन करने के बाद लिंकन यूनिवर्सिटी के जूलिया एनोसेंट जोंस ने कहा कि इंडियन स्टूडेंट की क्वालिटी काफी अच्छी है और वह अच्छा रिजल्ट देते हैं।

उन्होंने कहा कि इंडिया व न्यूजीलैंड दोनों ही कृषि आधारित अर्थव्यवस्था वाले देश हैं इसलिए हम दोनों आपस में मिलकर बेहतर रिसर्च वर्क करेंगे। आपस में मिलकर केस स्ट्डी करेंगे और फैकल्टी रिसर्च पर वर्कशॉप की सीरीज चलाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि हम आपस में मिलकर एग्जीक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम भी चलाएंगे। इसे दोनों ही संस्थान आपस में मिलकर डिजाइन करेंगे और स्टूडेंट को इसका फायदा होगा।

कार्यक्रम में आईआईएम के निदेशक प्रो. देवी सिंह ने कहा कि इस यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर हम एग्री बिजनेस के क्षेत्र में प्रोफेशनल एजुकेशन को और बेहतर बनाने का काम करेंगे।
विज्ञापन


दोनों संस्थान आगे इनोवेटिव एजुकेशन प्रोग्राम को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर मिलकर चलाएंगे, ऐसी हमारी कोशिश होगी। प्रो. सिंह ने कहा कि हमारा मकसद है कि एग्री बिजनेस के क्षेत्र में कुछ बेहतर काम किया जाए ताकि इसका फायदा देश को मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें