फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2014 में हुई परीक्षा लेकिन मार्कशीट 2015 की

Sun, 23 Nov 2014 10:05 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा 2014 में, लेकिन मार्कशीट 2015 की। यह कारनामा किया है कि हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विवि ने। परेशानी इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि अब मार्कशीट में सुधार के लिए छात्रों को श्रीनगर स्थित परिसर के चक्कर काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन


अंकतालिकाओं में गजब की गलतियां
गढ़वाल विवि की परीक्षाएं जून-जुलाई 2014 में आयोजित हुई थीं। हाल ही में पहुंची बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष की अंकतालिकाओं में गजब की गलतियां हैं। रिजल्ट जारी होने की तिथि 15 अगस्त 2014 की जगह 15 अगस्त 2015 है।

एक छात्रा को छात्र बना दिया गया है, तो एक छात्र के कई विषयों के अंक गायब हैं। एक छात्रा ने परीक्षा फिजिक्स की दी थी, लेकिन मार्कशीट में इकोनॉमिक्स दर्ज है। नाम की स्पेलिंग में गड़बड़ी के भी काफी मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


इस समय अगले वर्ष होने वाली वार्षिक परीक्षाओं के फार्म भरे जा रहे हैं, इसीलिए छात्र परेशान हैं। क्योंकि फार्म के साथ ही मार्कशीट की फोटोकॉपी भी संलग्न करनी है।

कई कॉलेजों से ऐसी सूचनाएं मिली हैं। तकनीकी दिक्कतों की वजह से ऐसा हुआ है। छात्र पुरानी मार्कशीट विवि में जमा कराकर नई मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए कोई फीस नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. पीएस राना, कुलसचिव, गढ़वाल विवि.
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें