फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेट की आंसर-की में नौ प्रश्नों के उत्तर गलत

Fri, 12 Dec 2014 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 30 नवंबर को लिए गए टीजीटी आर्ट्स टेट की आंसर-की में भारी गलतियां पाई गई हैं। मंडी के अभ्यर्थियों ने आंसर-की में गलतियों पर आपत्ति बोर्ड को ई-मेल कर दी है। अभ्यर्थी बीएस शेट्टी के मुताबिक सीरीज ए में करीब नौ प्रश्नों के उत्तर आंसर-की में गलत हैं।
विज्ञापन


सीरीज ए के मनोविज्ञान के कुछ प्रश्नों के उत्तर आंसर-की में गलत दर्शाए हैं। उन्होंने दावा किया कि ए सीरीज में करीब नौ प्रश्नों के उत्तर गलत हैं। प्रश्न संख्या 10 फ्रायड के अनुसार आक्रामक व्यवहार का संबंध किससे होता है, का उत्तर मृत्यु मूल प्रवृति बताया है, जोकि गलत है। प्रश्न संख्या 13 का उत्तर ए दर्शाया है, जबकि इसका उत्तर डी सही है।

प्रश्न संख्या 30, 67 और 68 का उत्तर भी गलत बताया है। प्रश्न संख्या 105 में वैदिक काल में सिक्कों को क्या कहा जाता था, का सही उत्तर शतमान है, लेकिन आंसर-की में इसे मिष्क दिया है। एक अन्य प्रश्न में कृष्णा सागर बांध का संबंध कर्नाटक और आंध्रप्रदेश से है।
विज्ञापन


यह गलत है। प्रश्न संख्या 135 का उत्तर सी बताया गया है। सही उत्तर बी है। इसी तरह प्रश्न संख्या 129 भी उलझाने वाला है। उन्होंने बोर्ड से संशोधित आंसर-की जारी करने का आग्रह किया है।

शिक्षा बोर्ड जनसंपर्क अधिकारी अंजू पाठक ने बताया कि टीजीटी आर्ट्स टेट की आंसर-की में गलतियों पर अभ्यर्थी 18 दिसंबर तक आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। बोर्ड आपत्तियों पर विचार-विमर्श कर संशोधित आंसर-की जारी करने पर विचार करेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें