फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली छात्र जानेंगे मंगल की कामयाबी का राज

Thu, 25 Sep 2014 01:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
इसरो द्वारा पृथ्वी से मंगल ग्रह तक के सफर को स्कूली छात्र जानेंगे। मंगलयान और दूसरे देशों द्वारा भेजे गए स्पेस शटल में क्या अंतर है और भारत की कामयाबी का क्या राज है?
विज्ञापन


इस बारे में स्कूलों में विशेष असेंबली द्वारा छात्रों को अवगत कराया जाएगा। कुछ स्कूलों में बुधवार को ही विशेष असेंबली आयोजित की गई तो कुछ स्कूलों में गुरुवार को यह आयोजित की जाएगी।

बता दें कि बुधवार को देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्कूलों में विशेष असेंबली कर देश की सफलता के बारे में छात्रों को अवगत कराने को कहा था। इसे देखते हुए कई स्कूलों ने विशेष असेंबली की।
विज्ञापन


जिन स्कूलों को देर से जानकारी मिली, वो गुरुवार को स्पेशल असेंबली आयोजित करेंगे। कई स्कूलों ने सोमवार को मंगलयान पर कई प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया है।

अतुल कटारिया मेमोरियल स्कूल में बुधवार को स्पेशल असेंबली कर मंगलयान के बारे में बताया गया। छात्रों को कक्षा अनुसार साइंस विषय से जोड़कर बताया गया। प्रिंसिपल अंशु नकरा ने बताया कि छात्रों के क्लास के हिसाब से ढालकर जानकारी दी गई। इस पर आगे भी ज्ञान देने का सिलसिला जारी रहेगा।

रायन इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल पिया शर्मा ने बताया कि मंगलयान की सफलता के बारे में अधिक जानकारी देने के लिए साइंस टीचर को कह दिया गया है। हरेक कक्षा के अनुसार प्रतियोगिता तय करने को कहा गया है। इस पर टॉक शो, आट्ऱ् प्रतियोगिता, स्पेस साइंस से संबंधित क्विज प्रतियोगिता सोमवार को कराने का निर्णय लिया गया है।

यूरो इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल निधि कपूर ने बताया अभी कुछ कक्षा की परीक्षा बाकी है। लेकिन सूचना सभी को दे दी गई है। परीक्षा खत्म होने के बाद विशेष असेंबली और प्रतियोगिता कराई जाएगी।

मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल ने बताया कि स्कूल में सीनियर छात्रों को असेंबली की गई है। इस पर प्रोजेक्ट तैयार कराया जाएगा। ताकि वो बारीकियों को जानें।

रोटरी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल गुलशन दीवान ने बताया कि मंगलयान की सफलता पर स्कूल में छात्रों को बधाई दी गई और उन्हें बताया गया कि आखिर इसका एक छात्र या व्यक्ति से क्या संबंध है? इसी तरह कई स्कूलों में गतिविधियों का आयोजन करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें