फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र से पहले सोने के दामों में भारी उलटफेर

Thu, 25 Sep 2014 12:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीजनल मांग बढ़ने से घरेलू सराफा बाजार में सोने के भाव 210 रुपये उछलकर 27,210 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। आगामी त्योहारी और शादी-ब्याह के सीजन के चलते ज्वेलर्स और रिटेलरों ने तेज खरीदारी की।
विज्ञापन


वहीं, विदेशी बाजारों में भाव में आई मजबूती का भी सकारात्मक असर हुआ। औद्योगिक व सिक्का निर्माताओं की मांग बढ़ने से चांदी भी 500 रुपये उछलकर 40,000 रुपये प्रति किलो हो गई। सिंगापुर में सोने के भाव 1,224.50 डॉलर प्रति औंस पर बोले गए। चांदी भी 0.4 फीसदी उछलकर 17.86 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई।

घरेलू बाजार में सोने की आठग्रामी गिन्नी के भाव 24,200 रुपये प्रति पर स्थिर रहे। चांदी के सिक्कों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ। चांदी सिक्का लिवाली 69,000 और बिकवाली 70,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें