फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे का एडमिशन कराना है तो 1 से मिलेंगे फार्म

Mon, 11 Nov 2013 01:32 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के करीब 80 प्राइवेट स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिले का कॉमन एडमिशन शेड्यूल जारी होते ही अभिभावकों की दौड़ शुरू हो गई है।
विज्ञापन


कोई बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवा रहा है, तो कोई परिवार के साथ बच्चे की पोस्टकार्ड साइज फोटो के लिए स्टूडियो के चक्कर काट रहा है।

अभिभावक दाखिले के लिए जरूरी प्रमाण पत्रों की तैयारी में जुट गए हैं। 1 दिसंबर 2013 से प्राइवेट स्कूलों की वेबसाइट पर आवेदन फार्म मिलने लगेंगे।

एंट्री लेवल पर प्राइवेट स्कूलों में पांच हजार से अधिक बच्चों को दाखिला दिया जाएगा।

विवेक का प्रशासन को ठेंगा
सेक्टर-38 स्थित विवेक हाई स्कूल ने शिक्षा विभाग के कॉमन एडमिशन शेड्यूल को नजर अंदाज करते हुए 18 से 27 नवंबर तक आवेदन फार्म देने का विज्ञापन जारी कर दिया है। स्कूल नोटिस बोर्ड पर जरूरी प्रमाण पत्र की जानकारी 18 नवंबर को दी जाएगी।

नर्सरी की 100 सीटों के लिए 29 नवंबर दोपहर 3 बजे तक आवेदन फार्म जमा होंगे। दाखिले के लिए बच्चे की उम्र 01 अप्रैल 2010 से 31 मार्च 2011 के बीच होनी चाहिए। शिक्षा विभाग, विवेक हाई स्कूल प्रबंधन को कॉमन एडमिशन शेड्यूल ही फोलो करने के लिए चिट्ठी लिखने जा रही है। ऐसा नहीं करने पर स्कूल के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन


दफ्तर में हर रोज 150 से अधिक जन्मप्रमाण पत्र
शहर के स्कूलों में एंट्री लेवल पर कॉमन एडमिशन शेड्यूल घोषित होते ही बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र तैयार कराने के लिए अभिभावक भागदौड़ कर रहे हैं। चंडीगढ़ निवासी बच्चों के लिए प्रमाण पत्र के लिए सेक्टर-17 थर्टी वेज बिल्ंिडग में एडमिशन शेड्यूल जारी होने के बाद प्रतिदिन 150 से अधिक अभिभावक पहुंच रहे हैं।

चंडीगढ़ में जन्मे बच्चे के जन्मप्रमाण पत्र के लिए अभिभावकों को सुबह 9:30 से 12:50 बजे तक आवेदन करना होगा है। 7 से 10 दिन के बीच दोपहर बाद 3 से 5 बजे प्रमाण पत्र दिया जाता है। प्रत्येक कापी के लिए पांच रुपये चार्ज किए जाते हैं।

अभिभावकों के लिए जरुरी टिप्स
-संबंधित विभाग से तुरंत बच्चे का मूल जन्म प्रमाण पत्र बनवा लें। प्रमाण पत्र पर बच्चे का नाम होना जरूरी है।
-बच्चे की कुछ पासपोर्ट साइट फोटो के अलावा कुछ स्कूलों में बच्चे की अभिभावकों के साथ ग्रुप पोस्टकार्ड साइज फोटो भी जरूरी है।
-फोटो एक महीने से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।
-अभिभावकों का रेजिडेंट प्रूफ की कॉपी आवेदन फार्म के साथ लगानी होगी।
-अगर बच्चा पहले पढ़ रहा है तो उससे संबंधित डॉक्यूमेंट तैयार करा लें।

ऑनलाइन को सभी स्कूल नहीं तैयार
अभिभावकों को इस बार सभी प्राइवेट स्कूलों का आवेदन फार्म स्कूल वेबसाइट से मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन की सुविधा चंद स्कूल ही देंगे। सेक्टर-33 स्थित भवन विद्यालय प्रिंसिपल तरुणा वशिष्ठ ने कहा कि आवेदन फार्म जमा करने के लिए ऑनलाइन की सुविधा पर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया है।

उन्होंने कहा कि स्कूल को हर वर्ग के अभिभावकों को ध्यान में रखना पड़ता है। सेक्टर-26 स्थित स्ट्रॉबेरी स्कूल के डायरेक्टर अतुल खन्ना ने कहा कि अभिभावकों को रजिस्ट्रेशन फार्म ऑनलाइन मिलेंगे, लेकिन उन्हें खुद स्कूल में जमा कराना होगा।
विज्ञापन


मनीमाजरा आईटी पार्क स्थित द गुरुकुल ग्लोबल स्कूल प्रिंसिपल अरुणा भारद्वाज ने कहा कि उनके स्कूल में आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। उधर, पंचकूला स्थितसेक्टर-20 स्थित द गुरुकुल स्कूल ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आमंत्रित किए हैं। स्कूल में प्ले वे, प्री-नर्सरी और नर्सरी के लिए 29 नवंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा।  

शहर के मुख्य स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिले की जानकारी
स्कूल का नाम        क्लास        सीट    उम्र
भवन विद्यालय    प्री-नर्सरी    100    3 प्लस
विवेक हाई स्कूल     नर्सरी    100    3 प्लस
स्ट्रॉबेरी फिल्ड-26    केजी    150    5 प्लस
डीएवी-15         प्री-नर्सरी    50    3 प्लस
रायन इंटरनेशनल    मोंटेसरी 120    3 प्लस
गुरुकुल मनीमाजरा    प्री-नर्सरी 60     3प्लस
द ब्रिटिश-44        प्री-नर्सरी120    3 प्लस
मानव मंगल-21    नर्सरी    120 3 प्लस 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें