फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशनः किस कॉलेज में हैं कितनी सीट जानें

Sun, 28 Jun 2015 01:10 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
एसजीआरआर पीजी कॉलेज में सीटें निर्धारित होने से पहले ही मिशन एडमिशन शुरू हो गया है। कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम सहित तमाम सेल्फ फाइनेंस यूजी और पीजी कोर्स के लिए भी प्रॉस्पेक्टस मिलने शुरू हो गए हैं। जल्द विवि की ओर से सीटें निर्धारित कर दी जाएंगी और मेरिट के आधार पर एडमिशन होंगे।
विज्ञापन


एसजीआरआर कॉलेज में इसी वर्ष गढ़वाल विवि ने बीए और बीएससी की सीटों के निर्धारण के लिए निरीक्षण कराया है। इसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। तब तक कॉलेज प्रशासन ने नए सत्र के दाखिलों के प्रॉस्पेक्टस की बिक्री शुरू कर दी है। पहले ही दिन कालेज में 500 प्रॉस्पेक्टस बिक गए।

कॉलेज प्राचार्य प्रो. वीए बौड़ाई ने बताया कि छात्र 8 जुलाई तक कॉलेज में प्रॉस्पेक्टस लेकर जमा करा सकते हैं। बताया कि अभी सीटों की संख्या तय होने के बाद मेरिट बनाई जाएगी, जिसके आधार पर एडमिशन होंगे।
विज्ञापन


ये कोर्स सेल्फ फाइनेंस में
बीकॉम, बीएससी एग्रीकल्चर, बीएससी हॉर्टिकल्चर, पीजी डिप्लोमा इन मास कम्यूनिकेशन, मास्टर ऑफ सोशल वर्क, माइक्रो बायोलॉजी बायो टेक्नोलॉजी (बीएससी सीबीजेड के साथ मिलते हैं), एमएससी जूलॉजी, बॉटनी, जियोलॉजी और एग्रोनॉमी, एमएससी माइक्रो बायोलॉजी, एमएससी बायो टेक्नोलॉजी।

गत वर्ष यह थी कालेज में कटऑफ
- बीएससी मैथ्स : 96 से 73 प्रतिशत तक।
- बीएससी बायो ग्रुप : 91 से 74 प्रतिशत तक।
- बीए प्रथम वर्ष : 87 से 58 प्रतिशत तक।
- बीकॉम प्रथम वर्ष : 95 से 78.6 प्रतिशत तक।

एमकेपी में कल से मिलेंगे प्रॉस्पेक्टस
एमकेपी पीजी कॉलेज में सोमवार से नए सत्र का आगाज होने जा रहा है। कॉलेज में बीए, बीएससी, एमए, एमएससी, बीकॉम पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. इंदु सिंह ने बताया कि गत वर्ष की तरह इस साल भी मेरिट से ही एडमिशन दिए जाएंगे। प्रॉस्पेक्टस सोमवार से दिए जाएंगे। प्रॉस्पेक्टस 40 रुपए का होगा, जो सुबह 10 से शाम चार बजे तक मिलेगा।

एमकेपी में सीटों की संख्या
बीए
हिंदी : 360
समाजशास्त्र : 300
राजनीति विज्ञान : 300
अर्थशास्त्र : 180
अंग्रेजी : 300
मनोविज्ञान : 100
इतिहास : 120
संगीत : 40
चित्रकला : 100
गृह विज्ञान : 100
गणित : 30
संस्कृत : 60

बीकॉम : 300
बीएससी : 120 (केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी)
एमएससी : 20 (केमिस्ट्री)
एमए हिंदी : 60
एमए समाजशास्त्र : 60
एमए राजनीति विज्ञान : 60
एमए अर्थशास्त्र : 60
एमए अंग्रेजी : 60
एमए मनोविज्ञान : 30

डीबीएस में 30 तक मिलेंगे आवेदन पत्र
डीबीएस पीजी कॉलेज में नए सत्र के दाखिलों के प्रॉस्पेक्टस जमा करने की तिथि बढ़ा दी गई है। छात्रों की मांग पर कॉलेज प्रशासन ने अब अंतिम तिथि 27 जून से बढ़ाकर 30 जून कर दी है। इसी दिन तक प्रॉस्पेक्टस भरकर जमा भी कराने होंगे।

डीबीएस कॉलेज के प्राचार्य डा. ओपी कुलश्रेष्ठ ने बताया कि पहले फॉर्म बिक्री की अंतिम तिथि 27 जून थी। शनिवार को कुछ छात्रों ने तिथि बढ़ाने की मांग की, जिसे मान लिया गया। अब छात्र 30 जून तक फॉर्म खरीदकर जमा करा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि कॉलेज में अब तक बीएससी के लिए 2700 और बीए के लिए 700 आवेदन पत्र बिक चुके हैं। माना जा रहा है कि कॉलेज की मेरिट में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। मेरिट जुलाई के प्रथम सप्ताह में जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें