12वीं के बाद जेईई मेंस के लिए अप्लाई करने से चूक गए हैं तो मौके अभी खत्म नहीं हुए हैं।
स्टूडेंट दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में बीटेक इवनिंग बैच के एंट्रेंस टेस्ट के लिए अप्लाई के अलावा आईआईएसईआर में जेईई मेंस स्कोर के आधार पर रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं।
14 जून तक बढ़ी तिथि
दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में पहली बार बीटेक ईवनिंग डिग्री प्रोग्राम शुरू होने जा रहे हैं।
यहां बीटेक सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन के अलावा इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी कोर्स में एंट्रेंस टेस्ट के लिए 14 जून तक अप्लाई कर सकते हैं।
प्रवेश परीक्षा 29 जून को कराई जाएगी। संस्थान देश के टॉप-5 इंजीनियरिंग कॉलेजों में शुमार है। अधिक जानकारी के लिए लॉग इन करें www.dce.edu पर।
पांच आईआईएसईआर के लिए करें आवेदन
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजूकेशन एंड रिसर्च (आईआईएसईआर) में बैचलर ऑफ साइंस, मास्टर ऑफ साइंस डुअल डिग्री प्रोग्राम के लिए जेईई मेंस स्कोर बेस रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है।
इसके तहत छात्र आईआईएसईआर के भोपाल, कोलकाता, मोहाली, पुणे और त्रिवेंद्रम परिसर के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
इसमें किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के एसए 2012, एसएक्स 2013 और एसबी 2013 वाले छात्र भी अप्लाई कर सकते हैं। 12वीं में 60 प्रतिशत अंकों के वे छात्र भी अप्लाई कर सकते हैं, जिन्होंने जेईई मेंस परीक्षा में रैंक हासिल की हो।
प्रोत्साहन योजना वाले छात्र 7 जून से 7 जुलाई के बीच आवेदन कर सकते हैं। काउंसिलिंग 10 जुलाई को होगी। जेईई मेंस वाले छात्र 23 जून से 7 जुलाई के बीच आवेदन कर सकते हैं।
इनकी काउंसिलिंग 10 जुलाई को होगी। जबकि विभिन्न बोर्ड के छात्र 15 जून से 10 जुलाई के बीच आवेदन कर सकते हैं। इनकी काउंसिलिंग 20 जुलाई को कराई जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए लॉग इन करें: www.iiser-admissions.in