रेयान इंटरनेशनल स्कूल-49 की ओर से ‘मिनीथॉन’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 45 स्कूलों के 3500 स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। हॉर्टन के एमडी विवेक अत्रे ने रेस को शुरू किया।
इस अवसर पर डीपीआई स्कूल्स चंडीगढ़ कमलेश कुमार मुख्य मेहमान के रूप में मौजूद रहे। स्कूल परिसर में हुई मिनीथन में छात्र और छात्राओं ने काफी उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
विभिन्न वर्गों के विजेता खिलाड़ियों को कमलेश कुमार ने प्राइज दिए। मिनीथन में रेयान इंटरनेशनल स्कूल को पहला स्थान, रेयान इंटरनेशनल स्कूल अमृतसर को दूसरा स्थान, सेंट ऐंस स्कूल को तीसरा स्थान मिला।
इस अवसर पर रिडायर्ड विंग कमांडर पीजेपी सिंह वडैच, पीडियाट्रिक्स डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ. कृष्णा गाबा, पूर्व इंटरनेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी अतुल कपूर, किंग्स इलेवन के सीईओ अरविंदर सिंह को विशेष अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया।