फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग सेंटर-42 कबड्डी चैंपियनशिप के फाइनल में

Sun, 08 Dec 2013 12:41 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स-42 में चंडीगढ़ स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप के मुकाबले खेले गए। इसका आयोजन चंडीगढ़ कबड्डी एसोसिएशन की ओर से कराया गया।
विज्ञापन


सब जूनियर लड़कों के वर्ग के पहले सेमीफाइनल मे यूथ स्पोर्ट्स क्लब धनास ने जीएमएचएस-12 की टीम को 34-19 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल मे जीएचएस-41 ने पर्ल क्लब मनीमाजरा की टीम को 28-26 से हरा दिया।
विज्ञापन


सब जूनियर लड़कियों के वर्ग के पहले सेमीफाइनल में पर्ल क्लब मनीमाजरा ने जीएचएस-40 को 23-20 से, दूसरे सेमीफाइनल में जीएमएचएस-22 ने जीएमएस इंदिरा कालोनी को 40-34 से हरा दिया।
विज्ञापन


लड़कों के जूनियर वर्ग के सेमीफाइनल में साई क्लब ने मलोया खेरा क्लब को 38-12 से और कोचिंग सेंटर-42 ने पर्ल क्लब मनीमाजरा को 21-10 से हरा दिया।

लड़कियों के जूनियर वर्ग के सेमीफाइनल में संकेत क्लब ने धनास क्लब को 18-7 से, जीजीएसएसएस 20 ने पर्ल क्लब मनीमाजरा को 24-22 से हरा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें