फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉब चाहते हैं सर्टिफिकेट तैयार रखें, मेगा जॉब फेस्ट 12 को

Fri, 05 Feb 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूटी हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट सेक्टर-11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज (जीसी-11) में मेगा जॉब फेस्ट का आयोजन करेगा। 12 फरवरी को जॉब फेस्ट में कई मल्टीनेशनल कंपनियां शिरकत करेंगी।
विज्ञापन


यूटी प्रशासन द्वारा ट्राइसिटी के कालेज विद्यार्थियों के लिए 7वीं बार मेगा जॉब फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। पहली बार जीसी-11 को जॉब फेस्ट की जिम्मेदारी दी गई है। शहर के सभी पांच गवर्नमेंट कालेजों को आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कालेज प्रिंसिपल डा.जेके सहगल ने बताया कि जॉब फेस्ट में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं। सहगल ने कहा कि इस बार विद्यार्थियों को पहले से अधिक पैकेज मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


150 कंपनियों से किया गया संपर्क
जॉब फेस्ट में 500 से अधिक विद्यार्थियों को रोजगार दिलाने का लक्ष्य तय किया गया है। देश विदेश की 150 से अधिक कंपनियों को जॉब फेस्ट में हिस्सा लेने का ऑफर लेटर भेजा गया है। 40 से अधिक कंपनियों ने जॉब फेस्ट में हिस्सा लेने की हामी भर दी है। जॉब फेस्ट कनवीनर डा.राजेश ठाकुर ने बताया कि कंपनियां विद्यार्थियों को 1.50 से 3.50 लाख तक पैकेज ऑफर कर सकती हैं।

कैसे हिस्सा ले सकेंगे जॉब फेस्ट में   
12 फरवरी को होने वाले जॉब फेस्ट के लिए ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन होगा। रजिस्ट्रेशन की कोई फीस नहीं होगी। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 16 रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए जाएंगे। युवाओं को जॉब फेस्ट की जानकारी देने के लिए खास तौर पर फेसबुक पेज careerandplacementcellgcm11 भी तैयार किया गया है। विद्यार्थियों को जॉब फेस्ट के दिन कालेज ऑडिटोरियम में रिपोर्ट करना होगा। सभी कंपनियों को लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के लिए अलग-अलग रूम दिए जाएंगे।

सभी कालेज में इंटरव्यू की तैयारी की लगेगी क्लास
जॉब फेस्ट में युवाओं को नौकरी दिलाने के लिए डायरेक्टर हायर एजुकेशन ने सभी कालेजों को इंटरव्यू से पहले विद्यार्थियों के लिए पर्सनेलिटी ग्रूमिंग क्लास लगाने का निर्देश दिया है। एक्सपर्ट 8 से 11 फरवरी तक सभी 5 गवर्नमेंट कालेज में इंटरव्यू की तैयारी के लिए स्पेशल क्लास आयोजित करेंगे। जॉब फेस्ट के लिए चीफ को आर्डिनेटर के अलावा कुछ स्टूडेंट्स की हेल्पलाइन शुरू की गई है। दोपहर 2 से 5 बजे तक संपर्क किया जा सकेगा।
विज्ञापन


डा.राकेश ठाकुर------9316175022 (चीफ प्लेसमेंट सेल अफसर जीसी-11)
चेतन कुमार---------9872497110
गुरसिमरन सिंह-----9988983049
अमित खत्री---------7508614828
 
जॉब फेस्ट की लिए जरूरी जानकारी
-जॉब फेस्ट के लिए सुबह 8.30 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा।
-विद्यार्थियों को बायोडाटा, सभी मूल प्रमाण पत्र और सभी की चार फोटो, पासपोर्ट साइज फोटो साथ लानी होगी।
-इंटरव्यू के लिए विद्यार्थियों को ड्रेस कोड में आना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें