फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतरतीब पार्किंग पर पुलिस सख्त, दर्जनों वाहन जब्त

Fri, 05 Feb 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेतरतीब पार्किंग पर पुलिस ने वीरवार को सख्ती करते हुए दर्जनों वाहनों को जब्त कर लिया। पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि नो पार्किंग जोन या जहां-तहां वाहनों को खड़ा कर जाम न लगाएं अन्यथा अब सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल उधमपुर में पार्किंग गंभीर समस्या रही है। इसके कारण आए दिन जाम लगाता रहता है। लगातार शिकायत मिलने पर पुलिस ने वीरवार को बड़ी कार्रवाई की।

थाना प्रभारी संजय रैणा ने बताया कि उन्हें अक्सर शिकायत मिल रही थी कई लोग अपने वाहनों को नो पार्किंग जोन और पार्किंग स्थल के बाहर खड़ा कर देते हैं।

इससे अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पास यह भी शिकायत आई कि कई गाड़ियां पार्किंग स्थल में लगे हुए काफी दिन हो गए हैं, जिससे अन्य वाहन चालकों को पार्किंग स्थल में गाड़ियां लगाने के लिए जगह नहीं मिल पाती है। पुलिस ने उन गाड़ियों को सीज कर लिया है। इस कार्रवाई से शहर में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें