फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें, सोई की नई कार्यकारिणी में कौन-कौन?

Tue, 05 Aug 2014 01:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) छात्र काउंसिल चुनाव को लेकर छात्र संगठनों ने पीयू कैंपस में शक्ति प्रदर्शन दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को पीयू स्टूडेंट सेंटर पर स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (सोई) ने नई कार्यकारिणी की घोषणा के बहाने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक स्टूडेंट सेंटर पर सैकड़ों सोई समर्थकों ने जमकर नारेबाजी और हूटिंग की।
विज्ञापन


इस मौके पर सोई छात्र नेता और समर्थकों के बीच अकाली नेता राजू खन्ना की मौजूदगी में यादविंद्र सिंह धालीवाल को पार्टी प्रेसिडेंट, रछपाल हकूवाला को चेयरमैन, मनवीर चौधरी को कैंपस प्रेसिडेंट, गुरसेवक टोहना को पार्टी इंचार्ज, पीयूष आनंद को कैंपस इंचार्ज, प्रेमजीत संधू को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, महनाज चहल को जनरल सेक्रेटरी, अविनाश मिश्रा को प्रेसिडेंट साउथ कैंप, सुभाष झा को चेयरमैन एडवाइजरी काउंसिल चुना गया।

नई कार्यकारिणी की घोषणा के समय 400 से अधिक स्टूडेंट स्टूडेंट सेंटर पर पहुंचे हुए थे। पीयू स्टूडेंट सेंटर पर सोई प्रचार के लिए सैकड़ों पर्चे हवा में उड़ाए गए।
विज्ञापन

 
समर्थकों में खूब आउट साइडर
सोई के समर्थकों में अधिकतर स्टूडेंट आउटसाइडर थे। लेकिन पीयू प्रशासन ऐसे समर्थकों पर नकेल कसने में पूरी तरह असमर्थ दिखाई दिया। भीड़ को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल और पीयू सिक्योरिटी तैनात की गई थी।  

रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने का विरोध
चंडीगढ़। पीयू कैंपस में सोमवार को नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने पीएचडी रिसर्च स्कॉलर की दिक्कतों और पीयू शिक्षकों की री-इंप्लाइमेंट उम्र 65 किए जाने का विरोध किया। एनएसयूआई नेता मनोज लुबाना की अगुवाई में वीसी दफ्तर के सामने नारेबाजी की और फिर वीसी को ज्ञापन दिया।

लुबाना ने कहा कि रि-इंप्लाइमेंट उम्र बढ़ने से पीएचडी स्कॉलर के लिए रोजगार के मौके खत्म हा जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षक नौकरी के साथ पीएचडी कर अनुभव भी प्राप्त कर लेते हैं, लेकिन रिसर्च स्कॉलर को ऐसा कोई लाभ नहीं मिल पाता।
 
लारेंस विरोधियों ने खुद को बताया नेता
पीयू में छात्र संगठनों में फूट पड़ने लगी है। सोमवार को सोपू नेता लारेंस बिश्नोई विरोधी नेताओं ने खुद को सोपू का असली नेता बताया। सुनील भनोट ने खुद को सोपू प्रेसिडेंट और रजत शर्मा ने चेयरमैन घोषित किया है।

इंडक्शन प्रोग्राम में रैगिंग की जानकारी
चंडीगढ़। पीयू स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल एंड इंजीनियरिंग (यूआईसीईटी) में सोमवार को नए विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया गया।

इस मौके पर विद्यार्थियों को रैगिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी तरह की दिक्कत आने पर तुरंत विभागाध्यक्ष या अपने शिक्षकों से संपर्क करें।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें