फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मुद्दे, जिन पर पीयू सीनेट में आज होगा हंगामा

Sun, 08 Dec 2013 12:03 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) सीनेट की आज होने वाली बैठक में तीन मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक के एजेंडे में ज्यादा मुद्दे नहीं हैं, लेकिन सिंडीकेट द्वारा 8 अक्तूबर को लिए गए तीन फैसलों के विरोध में सीनेट सदस्य एकजुट हो गए हैं।
विज्ञापन


उससे बैठक में इन मुद्दों पर जबरदस्त हंगामा होने की आशंका है। सीनेट की 29 सितंबर को हुई बैठक में सांसद पवन कुमार बंसल की मौजूदगी के कारण ज्यादा हंगामा नहीं हो सका था।

रविवार को सीनेट की बैठक में बंसल के आने की उम्मीद कम है। ऐसे में बैठक में सिंडीकेट के फैसलों के खिलाफ एकजुट हुए सीनेट सदस्यों और गोयल गुट के सदस्यों के बीच टकराव की नौबत आ सकती है।
विज्ञापन


सिंडीकेट की 8 अक्तूबर को हुई बैठक में वीसी की पत्नी प्रो. नीरा ग्रोवर को एक साल की एक्सटेंशन देने के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी गई थी।

प्रो. ग्रोवर की पिछले साल संगीत विभाग में प्रोफेसर के खाली पड़े पद पर एक साल की नियुक्ति हुई थी। इस नियुक्ति का मामला हाईकोर्ट भी पहुंच गया था।

इसी बैठक में सिंडीकेट ने पीयू के डॉ. एचएस जज इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस में एक प्रोफेसर और एक एसोसिएट प्रोफेसर की कांट्रेक्ट और एडहॉक पर हुई नियुक्तियों को नियमित कर दिया था।

सिंडीकेट ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर सिलेक्शन कमेटी के फैसले को बदल दिया था। अब सीनेट सदस्य सिंडीकेट के फैसले का विरोध करेंगे।

बैठक में तीसरा अहम मुद्दा होगा लोक प्रशासन और यूसोल विभाग में हुई नियुक्तियों का। सिंडीकेट ने इन नियुक्तियों को मंजूरी नहीं दी थी। सिंडीकेट ने चयन समिति की सिफारिशों पर ही विचार नहीं किया था।

प्रो. बांभा के पत्र पर होगी चर्चा
सीनेट की बैठक में पीयू के पूर्व कुलपति और सीनेट सदस्य प्रो. आरपी बांभा द्वारा लिखे पत्र पर भी चर्चा होगी। पीयू सिंडीकेट ने गणित विभाग की फैकल्टी की सिफारिश पर प्रो. बांभा को मानद डिग्री देने का फैसला लिया था।

प्रो.बांभा ने इस डिग्री को लेने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि वे सीनेट सदस्य हैं और उन्हें यह अच्छा नहीं लग रहा है कि वह इस मानद डिग्री को स्वीकार करें।
विज्ञापन


अन्य अपटेड लगातार हासिल करने के लिए अमर उजाला फेसबुक पेज ज्वाइन करें.
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें